1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 24GB रैम के साथ आ रहा है यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, स्क्रीन के अंदर होगा फ्रंट कैमरा, चुटकियों में होंगे हैवी टास्क

24GB रैम के साथ आ रहा है यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, स्क्रीन के अंदर होगा फ्रंट कैमरा, चुटकियों में होंगे हैवी टास्क

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 08, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 01:43 pm IST

अगर आप गेमिंग के लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी नूबिया ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Nubia Redmagic 10s Pro को लॉन्च किया है। कंपनी जल्द ही इस फोन को भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है।

Smartphones, Smartphone Launch, Nubia Redmagic 10s Pro, Nubia Redmagic 10s Pro launch- India TV Hindi
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च हो सकता है नूबिया का नया गेमिंग स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप एक पॉवरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें हैवी ग्राफिक्स वाले गेम्स जैसे टास्क पूरे हो सकें तो आपके लिए गुड न्यूज है। Nubia भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका कर सकती है।  कंपनी जल्द ही गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें बड़ी रैम, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलने वाली है। Nubia का अपकमिंग स्मार्टफोन REDMAGIC 10S Pro होगा जो कि यूनिक डिजाइन के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।  

Nubia की स्मार्टफोन मेकर कंपनी के तौर ऐसी पहचान है जो कि गेमर्स को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन डिजाइन करती है। कंपनी का अपकमिंग REDMAGIC 10S Pro भी इसी सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश कर दिया है और अब भारतीय फैंस को बेसब्री से इस स्मार्टफोन का इंतजार है। 

Nubia Redmagic 10s Pro को गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है इसलिए इसमें तगड़ा प्रोसेसर मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 Elite Edition प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इसमें Red Core R3 Pro चिप का भी सपोर्ट दिया है। 

Nubia Redmagic 10s Pro के फीचर्स

Nubia Redmagic 10s Pro में आपको OLED पैनल वाली 6.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है जिससे आपको गेमिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा।  इसके डिस्प्ले में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी जिससे आप तेज धूप में भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन में आपको  Adreno 830 GPU दिया गया है। 

Nubia Redmagic 10s Pro में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा।  इसके अलावा इसमें 24GB की LPDDR5T RAM और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिलने वाली है। नूबिया ने इस स्मार्टफोन में UFS 4.1 Pro का सपोर्ट दिया है। कंपनी फोटोग्राफी लवर्स का भी बखूबी ध्यान रखा है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+50+2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

7050mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट

Nubia Redmagic 10s Pro एक गेमिंग स्मार्टफोन है इसलिए इसे बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी ने इसमें 7050mAh की बैटरी दी है। एक बार फुल चार्ज करके आप कई घंटों तक इसमें गेमिंग कर सकते हैं। बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने इसे 699 डॉलर यानी करीब 60000 रुपये में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें- BSNL ने निजी कंपनियों की बढ़ा दी टेंशन, 336 दिन तक सभी नेटवर्क पर मिलेगी Unlimited Calling

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक