1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India AI Impact Summit 2026: एनवीडिया के CEO इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में नहीं लेंगे हिस्सा, बताई गई ये वजह

India AI Impact Summit 2026: एनवीडिया के CEO इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में नहीं लेंगे हिस्सा, बताई गई ये वजह

 Published : Feb 15, 2026 11:48 am IST,  Updated : Feb 15, 2026 11:48 am IST

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में दुनियाभर के टेक दिग्गज हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनियों में से एक एनवीडिया के सीईओ इस समिट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

Jensen Huang- India TV Hindi
एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग Image Source : AP

India AI Impact Summit 2026: इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन भारत में 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहा है और ये AI पर आधारित एक प्रमुख ग्लोबल समिट है। हालांकि दिग्गज चिप विनिर्माता एनवीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेने के लिए प्रस्तावित अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। कंपनी ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण जेन्सन हुआंग इस समय भारत की यात्रा करने में असमर्थ हैं।" हालांकि कंपनी ने कहा कि हुआंग की अनुपस्थिति में कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस शिखर सम्मेलन में शामिल होगा। 

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एआई शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल 

कंपनी के बयान के मुताबिक एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एआई शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। हालांकि जय पुरी के नेतृत्व में एनवीडिया का प्रतिनिधिमंडल भारत के एआई शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, डेवलपर्स और देश के एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाले भागीदारों के साथ संवाद करेगा। एनवीडिया अपने तेज प्रोसेसिंग वाले जीपीयू सर्वर के कारण वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) पारिस्थितिकी में दबदबा रखने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होना है। 

India–AI Impact Summit के बारे में जानिए

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन भारत में 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहा है और ये AI पर आधारित एक प्रमुख ग्लोबल समिट है। यह शिखर सम्मेलन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी MeitY की तरफ से India AI Mission के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसको ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक AI ग्लोबल समिट माना जा रहा है। ये उच्च स्तरीय कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाला है जो 'ग्लोबल साउथ' के किसी देश में आयोजित होने वाला पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा और ये 'लोग, धरती और प्रगति' के तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।

ये भी पढ़ें

13,299 रुपये में मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें कहां मिलेगा ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक