1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा 16GB रैम वाला तगड़ा फोन

OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा 16GB रैम वाला तगड़ा फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 11, 2025 09:50 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 09:50 am IST

OnePlus 13 की कीमत में हजारों रुपये का प्राइस कट किया गया है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। OnePlus 15 लॉन्च से पहले फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है।

OnePlus 13- India TV Hindi
वनप्लस 13 की कीमत में कटौती Image Source : INDIA TV

OnePlus 13 की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। वनप्लस ने इसे साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया था। कंपनी जल्द ही OnePlus 15 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। वनप्लस 15 को इसी सप्ताह 13 नवंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फोन में 7300mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।

OnePlus 13 में प्राइस कट

OnePlus 13 को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसे भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद वनप्लस का यह तगड़ा फोन 9,000 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,500 रुपए का डिस्काउंट अलग से मिलेगा। इस तरह से यह फोन 10,500 रुपये तक सस्ता मिलेगा।

OnePlus 13 के फीचर्स

वनप्लस का यह तगड़ा फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ProXDR जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन अल्ट्रा वाइड, 50MP का सेकेंडरी टेलीफोटो और 50MP का वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -

Apple का पहला OLED MacBook Pro जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स हुए रिवील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक