1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple का पहला OLED MacBook Pro जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स हुए रिवील

Apple का पहला OLED MacBook Pro जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स हुए रिवील

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 11, 2025 08:18 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 08:18 am IST

Apple अपने MacBook Pro में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगले साल लॉन्च होने वाले MacBook में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें OLED पैनल के साथ-साथ नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।

Apple MacBook- India TV Hindi
एप्पल मैकबुक Image Source : APPLE

Apple अपना पहला OLED पैनल वाला MacBook Pro लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह MacBook Pro अगले साल पेश किया जाएगा। इसके डिजाइन के साथ कुछ फीचर्स सामने आए हैं। यह नई MacBook Pro सीरीज एप्पल के सबसे तेज प्रोसेसर M6 Pro सीरीज के साथ पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा एप्पल के अपकमिंग iPhone और MacBook समेत पूरे प्रोडक्ट लाइन के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, कंपनी का पहला OLED पैनल वाला MacBook Pro को 2026 की आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग MacBook में M6 Pro और M6 Max चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा एप्पल अपने MacBook Pro के डिजाइन में 2021 के बाद पहला मेजर बदलाव कर सकता है। नए OLED मॉडल्स में पतले बेजल और चेचिस देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इनमें इंटिग्रेटेड 5G सपोर्ट मिल सककता है।

डिजाइन में बदलाव

मार्क गुरमन की मानें तो एप्पल अपने डायनैमिक आईलैंड वाले नॉच को बदल सकता है। यह बदलाव पूरी Mac और iPhone प्रोडक्ट लाइन में देखने को मिल सकता है। एप्पल फिलहाल MacBook Pro को तीन मॉडल में बेचता है, जिनमें 14 इंच की स्क्रीन वाला बेस मॉडल है, जो M5 चिप के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी 14 इंच और 16 इंच के मॉडल हैं, जो M4 Pro और M4 Max चिप के साथ आते हैं। हालांकि, कंपनी के बेस मॉडल में इस बार बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

Apple अपने MacBook Pro के अलावा MacBook Air को भी रिफ्रेश कर सकता है। साथ ही, Mac Mini और Mac Studio मॉडल के डिजाइन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। ये सभी रिडिजाइन्ड OLED पैनल के साथ आ सकते हैं। MacBook Pro से कंपनी इसकी शुरुआत कर सकती है। ये कंपनी के अपकमिंग M6 Pro और M6 Max चिप के साथ आएंगे।

OLED में क्यों हो रहा शिफ्ट?

एप्पल अपनी प्रोडक्ट लाइन को OLED पैनल में शिफ्ट करने जा रहा है। इसकी मुख्य वजह ये है कि OLED पैनल में हाई कॉन्ट्रास्ट, इंप्रूव्ड बैटरी लाइव जैसे फीचर्स मिलते हैं। मौजूदा मिनी LED डिस्प्ले के मुकाबले OLED पैनल में बेहतर ब्राइटनेस मिलता है। साथ ही, ये पैनल बैटरी की भी बचत करते हैं। हालांकि, कंपनी के अपकमिंग MacBook सीरीज में और क्या बदलाव देखने को मिलेगा ये लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें -

दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज, BSNL यूजर्स को जल्द मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक