1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज, BSNL यूजर्स को जल्द मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज, BSNL यूजर्स को जल्द मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 11, 2025 07:11 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 07:11 am IST

BSNL यूजर्स को जल्द दिल्ली और NCR में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने दिल्ली में 10,000 नए 4G टावर लगाएं हैं। ये टावर 5G रेडी हैं और स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं।

BSNL 4G Service launch- India TV Hindi
बीएसएनएल 4जी सर्विस Image Source : BSNL

BSNL ने देश की राजधानी दिल्ली में 10 हजार नए 4G टावर लगाए हैं। दिल्ली वालों को अब BSNL और MTNL नेटवर्क में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने सितंबर में देश में करीब 1 लाख नए 4G टावर लॉन्च किए हैं, जिससे यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर कनेक्टिविटी मिलने लगी है। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी 5G लॉन्च करने की तैयारी में भी है।

BSNL ने लगाए 10 हजार 4G टावर

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने अक्टूबर के महीने में दिल्ली टेलीकॉम सर्किल (दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम) में 10 हजार नए 4G टावर लाइव किए हैं। बीएसएनएल के ये नए मोबाइल टावर 5G रेडी हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी दिल्ली और मुंबई में जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मानें तो इस साल के आखिर या फिर अगले साल की शुरुआत में दिल्ली और मुंबई में BSNL 5G सर्विस लॉन्च हो जाएगी।

BSNL के 4G/5G नेटवर्क की खास बात ये है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। कंपनी पिछले साल से ही देश में अपना नेटवर्क अपग्रेड कर रही है। वहीं, भारत में 5G टावर की संख्यां भी तेजी से बढ़ रही है। दूरसंचार विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 तक भारत में 5G टावर की संख्यां 5,08,732 हो गई है। सितबंर में ये 5,04,588 थी। एक महीने में 4,144 नए 5G टावर पूरे भारत में इंस्टॉल किए गए हैं।

तेजी से लग रहे 5G टावर

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा 5G टावर उत्तर प्रदेश में लॉन्च किए गए हैं। यूपी में कुल 846 5G टावर लाइव किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 528 और बिहार में 420 नए 5G टावर लॉन्च किए गए हैं। देश की दोनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Jio और Airtel ने देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में अपनी 5G सर्विस पहुंचा दी है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने भी देश के 29 शहरों में 5G सर्विस लॉन्च की है। कंपनी जल्द ही देश के 17 प्रायरिटी टेलीकॉम सर्किल में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें -

BSNL Diwali Bonanza offer खत्म होने में चंद दिन बाकी, 1 रुपये में 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक