OnePlus New Watch 4: OnePlus ने चुपचाप एक नई समार्टवॉच की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसे UK और EU वेबसाइट पर 'OnePlus New Watch' के तौर पर लिस्ट किया है। वन प्लस ने इस साल की शुरुआत में वन प्लस वॉच 3 को लॉन्च किया था और एक 43mm की छोटी वॉच जुलाई में लॉन्च की थी। OnePlus ने अपनी वेबसाइट पर एक नई स्मार्टवॉच का टीज़र जारी किया है जिसे OnePlus 15R स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब ये नई वॉच का टीजर इस बात की ओर इशारा करता है कि वन प्लस की ये स्मार्टवॉच यानी वन प्लस वॉच 4 संभावना के पहले यानी जल्दी ही आने वाली है।
नई OnePlus Watch के बारे में मुख्य जानकारी
यह संभवतः OnePlus Watch 4 नहीं है (जो 2026 की शुरुआत में आने की उम्मीद है)। यह Watch 3R वेरिएंट हो सकता है या चीन में लॉन्च हुई Oppo Watch S का ग्लोबल संस्करण हो सकता है, जो अपनी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जानी जाती है। संभावित लॉन्च की बात करे तो यह नई वॉच OnePlus 15R के साथ दिसंबर में लॉन्च हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में 17 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट का संकेत दिया गया है। अगर यह Oppo Watch S का ग्लोबल वर्जन है, तो इसमें 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है, जिससे यह स्मार्टवॉच सेगमेंट में अपनी पहचान बना सकती है
OnePlus ‘New Watch' की झलक से क्या पता चला
लैंडिंग पेज पर देखें तो इसके बारे में हल्की जानकारी मिलती है कि डिवाइस की मामूली आइटलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा जल्द ही आने वाले OnePlus 15R के टीजर भी इसी तरह का इशारा करते हैं कि आने वाले समय में ग्लोबल स्टेज पर कई तरह की घोषणाएं नए-नए गैजेट्स और डिवाइस के बारे में की जा सकती हैं। टीजर में वॉच का सिलुएट (silhouette) दिखाया गया है जो Oppo Watch S के अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन जैसा दिखता है। टीजर इमेज में स्मार्टवॉच की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है जिसमें एक गोलाकार बॉडी, एक उभरा हुआ क्राउन और एक नुकीला कोणीय केस किनारा दिखाई दे रहा है।
ये हाल ही में घोषित ओप्पो वॉच एस के डिज़ाइन से कुछ हद तक मिलते-जुलते हैं जो 1.46-इंच AMOLED डिस्प्ले वाली एक पतली 8.9 मिमी स्मार्टवॉच है। इस समानता के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नया वनप्लस मॉडल उस डिवाइस का रीब्रांडेड या एडाप्टेड वर्जन हो सकता है। अगर यह सच है, तो वनप्लस वनप्लस वॉच 3 का एक हल्का ऑप्शन तैयार कर रहा है, जिसमें मिनिमम स्टाइलिंग के साथ बेहतर पूरे दिन कम्फर्ट का संयोजन होगा।
वन प्लस 15 के लॉन्च के साथ ही कंपनी प्रीमियम डिवाइस सेगमेंट में बड़े मार्केट शेयर को हासिल करने का प्लान बना रही है। वन प्लस जल्दी ही आने वाले दिनों में इस डिवाइस के लॉन्च डेट के बारे में घोषणा कर सकती है और इसके स्पेसिफिकेशन्स और अन्य फीचर्स का खुलासा कर सकती है।
यह भी पढ़ें
YouTube के नए मैसेज फीचर से बदलेगा वीडियो शेयरिंग एक्सपीरिएंस, कैसे होगा और कहां हुई शुरुआत समझें