OnePlus N6 कल यानी 30 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड ने फोन के फीचर्स रिवील करना शुरू कर दिया है। वनप्लस का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। फोन के डिस्प्ले को लेकर भी जानकारी भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वनप्लस का इस साल लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया गया है, जहां इसके फीचर्स रिवील किए गए हैं।
कई फीचर्स हुए रिवील
ई-कॉमर्स वेबसाइट के मुताबिक, वनप्लस के इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चलेगी। इसके साथ 7 साल तक का बैटरी हेल्थ गारंटी मिलेगी। फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा।
OnePlus ने फोन के कैमरे की डिटेल्स भी रिवील की है। इसके बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन का कैमरा डिजाइन OnePlus Nord 6 की तरह होगा। इसमें AI वीडियो रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। साथ ही, इसमें डुअल व्यू मोड भी दिया जाएगा।
OnePlus N6 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में पहले लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। फोन में डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth, USB Type C और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
वनप्लस का सबसे सस्ता फोन
OnePlus N6 को कंपनी इस साल लॉन्च हुए अब तक के सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 6 Lite से भी कम प्राइस में पेश किया जाएगा। यह फोन भारतीय बाजार में 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले लॉन्च हो चुके OnePlus के इस साल के सबसे सस्ते फोन Nord CE 6 Lite को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें - Vivo लाया 7200mAh बैटरी वाला नया फोन, मिलेगा 50MP कैमरा