1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord 4 भारत में 16GB रैम के साथ करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत

OnePlus Nord 4 भारत में 16GB रैम के साथ करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 31, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 31, 2024 06:00 am IST

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का अपकमिंग फोन OnePlus Nord 4 होगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 का सक्सेसर होगा। इसमें ग्राहकों को टॉप नॉच कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

OnePlus, Smartphones, OnePlus Smartphones, Tech news, Tech news in Hindi- India TV Hindi
बाजार में दस्तक देने वाला है वनप्लस का दमदार स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन बाजार में वनप्लस की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के पास बजट से लेकर मिड रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट में एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। वनप्लस अपने फैंस को कम दाम में दमदार डिजाइन और टॉप नॉच फीचर्स उपलब्ध कराती है। वनप्लस जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

आपको बता दें कि वनप्लस की तरफ से पिछले साल जुलाई के महीने में OnePlus Nord 3 को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके सक्सेसर के तौर पर OnePlus Nord 4 बाजार में पेश करने जा रही है। OnePlus Nord 4 को लेकर कई बार लीक्स सामने आ चुके हैं जिससे इसके फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 के साथ दस्तक दे सकता है। 

OnePlus Nord 4 की कीमत?

लीक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Nord 4 की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत OnePlus Nord 3  के समान ही हो सकती है। वनप्लस की तरफ से OnePlus Nord 3 को 33,999 रुपये प्राइस ब्रैकेट पर लॉन्च किया गया था और इसी कीमत के आस पास अब इसका सक्सेसर आ सकता है। अभी तक OnePlus Nord 4 को लेकर जो भी जानकारी सामने आई है वह सिर्फ लीक्स है कंपनी ने अभी इसको लेकर किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है। 

OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. OnePlus Nord 4 में कंपनी ग्राहकों को 6.74 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है। 
  2. इसका डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 
  3. OnePlus Nord 4  में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। 
  4. इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 
  5. फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 4  में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर के साथ आएगा। इसका सेकंडरी कैमरा 8MP का होगा। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। 
  7. स्मार्टफोन में कंपनी 5500mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है जिसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

यह भी पढ़ें- 6 जून को भारत में आ रहा है OnePlus का नया फोन, इस बार मिलेगा सबसे अलग लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक