1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Turbo सीरीज 9000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने प्री-ऑर्डर किया शुरू

OnePlus Turbo सीरीज 9000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने प्री-ऑर्डर किया शुरू

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 27, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 04:11 pm IST

OnePlus Turbo सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। चीनी कंपनी ने अपनी इस दमदार 9000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को CNY 1 में बुक करना शुरू कर दिया है। यह स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

OnePlus turbo 5G- India TV Hindi
वनप्लस टर्बो सीरीज Image Source : ONEPLUS

OnePlus 15 और OnePlus 15R के बाद कंपनी एक और तगड़ी सीरीज पर काम कर रही है। चीनी कंपनी की यह नई सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इस सीरीज का प्री-ऑर्डर ओपन कर दिया है। वनप्लस की यह स्मार्टफोन सीरीज 9,000mAh की तरगड़ी बैटरी के साथ आ सकती है। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर मिलसकता है। फोन के बैक पैनल में OnePlus 15 जैसे डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।

प्री-बुकिंग शुरू

वनप्लस टर्बो सीरीज की इमेज चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर देखी गई है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग कफर्म की है और बताया है कि जल्द इसे पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज को अगले महीने नए साल पर पेश किया जा सकता है।

OnePlus Turbo सीरीज की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है। इस सीरीज में दो फोन पेश किए जा सकते हैं, जिन्हें भारत में OnePlus Nord 6 सीरीज के तौर पर उतारा जा सकता है। यूजर्स इस सीरीज को चीन में CNY 1 (13 रुपये) में बुक कर सकते हैं। यह कंपनी की मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें OnePlus 15 जैसा दिखने वाला स्क्वॉयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन-डिस्प्ले पंच-होल कैमरा मिलेगा।

मिलेंगे तगड़े फीचर

वनप्लस टर्बो सीरीज में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस सीरीज के टर्बो फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही, इसमें 9000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। चीनी कंपनी अपने इस मिड बजट फोन को अगले साल चुनिंदा मार्केट में पेश कर सकती है। भारत समेत यूरोपीय देशों में इसे OnePlus Nord 6 सीरीज के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - 

Oppo Reno 14 5G की कीमत में भारी कटौती, काफी सस्ता मिल रहा ओप्पो का स्टाइलिश फोन

13,990 रुपये में मिल रहा Samsung का LED Smart TV, जानें कहां मिलेगा ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक