1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo A6 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन कीमत के मामले में कितना खरा-जानें

Oppo A6 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन कीमत के मामले में कितना खरा-जानें

 Published : Jan 20, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 05:52 pm IST

Oppo A6 5G में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जिसमें 45W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

 Oppo A6 5G- India TV Hindi
ओप्पो ए6 5जी Image Source : OPPO

Oppo A6 5G: चीनी स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने आज भारतीय बाजार में Oppo A6 5G लॉन्च कर दिया है और इसके लेटेस्ट लाइनअप में ये कंपनी का नया एडिशन है। ये फोन दमदार 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा है और तीन कवर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। ये स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 चिपसेट से पावर्ड है और इसमें 6जीबी रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सेल का कैमरा मिल रहा है। Oppo A6 5G में 7000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45 वॉट का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Oppo A6 5G की कीमत और अवेलेबिलिटी

  • Oppo A6 5G की भारत में कीमत 17,999 रुपये से शुरू हो रही है और ये इसके बेस वेरिएंट की कीमत है जिसमें 4GB रैम + 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
  • 6GB + 128GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है और ये मिडरेंज में आ रहा है।
  • फोन का 6GB रैम + 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला टॉप-ऑफ-लाइन ऑप्शन आपको 21,999 रुपये का पड़ेगा।

इन तीनों कन्फिगरेशन में से आप अपनी सुविधा के मुताबिक फोन चुन सकते हैं।

ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए आप ये फोन खरीद सकते हैं और इसके लिए आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और तीन महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलने वाला है। ये इंस्टेंट कैशबैक और ईएमआई ऑप्शन चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे हैं। इस स्मार्टफोन लाइनअप में आपको तीन कलर ऑप्शन्स मिलने वाले हैं जिनके नाम सैफायर ब्लू, आइस व्हाइट और सकुरा पिंक हैं। 

 Oppo A6 5G
Image Source : OPPOओप्पो ए6 5जी

Oppo A6 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo A6 5G  में दो नैनो सिम को लगाने का सपोर्ट मिल रहा है और ये एंड्रॉइड 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। ये फोन 6.75-इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 83 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट के साथ 256ppi पिक्सेल डेंसिंटी का साथ मिलता है। इसके साथ 1,125 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस हैंडसेट को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 चिपसेट पावर करता है।  

कैमरा के डिपार्टमेंट में देखें तो Oppo A6 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल रही है जिसको 50-मेगापिक्सेल (f/1.8)का प्राइमरी शूटर मिल रहा है जो ऑटोफोकस के साथ हैऔर 2 मेगापिक्सेल (f/2.4) का मोनोक्रोम कैमरा मिल रहा है। इसमें 8-मेगापिक्सेल (f/2.0) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स को ज्यादा ब्राइट बनाता है। इसमें 1080p/ 60 एफपीएस तक की कैपिसिटी पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की क्षमता है। फोन में पानी और धूल से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग्स दी गई हैं।

इसमें 5जी, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 के साथ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS मिलते हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ एक एंबिएंट लाइट सेंसर मिल रहा है और एक ई-कंपास के साथ एक्सीलेरोमीटर भी कंपनी मुहैया करा रही है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इस फोन का वजन लगभग 216 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

OpenAI का बड़ा धमाका इसी साल, पहली AI डिवाइस को लेकर सामने आई ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक