1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने भारत में चुपके से लॉन्च किया 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Oppo ने भारत में चुपके से लॉन्च किया 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 20, 2024 05:52 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 05:58 pm IST

Oppo F27 5G को कंपनी ने चुपके से भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन 32MP सेल्फी कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। यह फोन Oppo F27 Pro+ का स्टैंडर्ड मॉडल है, जो IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Oppo F27 5G- India TV Hindi
Oppo F27 5G भारत में लॉन्च Image Source : OPPO INDIA

Oppo ने भारत में एक और धांसू कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। चीनी कंपनी का यह फोन पिछले दिनों लॉन्च हुए Oppo F27 Pro सीरीज का बेस मॉडल है। कंपनी ने इसे चुपके से भारतीय बाजार में उतारा है। पिछले कुछ दिनों से इस फोन के बारे में लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी। Oppo F27 Pro+ भारत में IP69 रेटिंग के साथ आने वाला पहला फोन है, जो पानी में डूबने से भी खराब नहीं होता है। ओप्पो का यह फोन भी तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Oppo F27 5G Price in India

Oppo F27 5G को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। इस फोन की सेल कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर आयोजित की जाएगी। कंपनी इस फोन की खरीद पर 2,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Oppo F27 5G Features

  1. ओप्पो का यह फोन 6.67 इंच के फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर मिलता है।
  2. इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 मिलता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  3. ओप्पो के इस फोन की रैम को वर्चुअली 8GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।
  4. Oppo F27 5G में 5000mAh की बैटरी के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है।
  5. ओप्पो का यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन के बाद भारत में तेजी से बढ़ा टैबलेट मार्केट, Apple और Samsung में लगी 'नंबर 1' बनने की रेस 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक