1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo K12x पर तगड़ा ऑफर, इतना सस्ता मिल रहा 256GB स्टोरज वाला धांसू 5G फोन

Oppo K12x पर तगड़ा ऑफर, इतना सस्ता मिल रहा 256GB स्टोरज वाला धांसू 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 02, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 04:44 pm IST

Oppo K12x 5G की पहली सेल आज आयोजित की जा रही है। ओप्पो के इस बजट फोन की खरीद पर लिमिटेड टाइम ऑफर दिया जा रहा है। इस 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Oppo K12x 5G- India TV Hindi
Oppo K12x 5G Image Source : FILE

Oppo K12x 5G की खरीद पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। ओप्पो का यह स्मार्टपोन कुछ दिन पहले भारत में लॉन्च हुआ है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक OnePlus Nord CE 4 की तरह है। हालांकि, इन दोनों फोन को हार्डवेयर फीचर में बड़ा अंतर है। ओप्पो का यह फोन आज यानी 2 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की पहली सेल में यूजर्स के लिए कंपनी लिमिटेड ऑफर दे रही है। यह फोन 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

कीमत और ऑफर

Oppo K12x 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 15,999 रुपये में आता है। ओप्पो का यह फोन ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट में उपलब्ध है।

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसका 256GB वाला टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलेगा।

Oppo K12X 5G offer
Image Source : FLIPKARTOppo K12X 5G offer

Oppo K12x 5G के फीचर्स

ओप्पो के इस फोन में 6.67 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। ओप्पो ने फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया है।

Oppo K12x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। ओप्पो का यह फोन IP54 रेटेड है यानी पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

Oppo K12x 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 32MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - BSNL जल्द शुरू करेगा 5G सर्विस, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया Video कॉल, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक