1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo F33 5G हो गया भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी से लैस फोन की कीमत और फीचर्स आकर्षक

Oppo F33 5G हो गया भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी से लैस फोन की कीमत और फीचर्स आकर्षक

 Published : Apr 15, 2026 01:45 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 01:45 pm IST

Oppo की F सीरीज का नया फोन Oppo F33 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है और इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स यहां जान सकते हैं।

Oppo F33 5G- India TV Hindi
ओप्पो एफ 33 5जी Image Source : OPPO

Oppo F33 5G Launch in India: Oppo F33 5G को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है और ये फोन Oppo F33 Pro 5G मॉडल के साथ लॉन्च हुआ है। ये फोन Oppo F31 5G के सक्सेसर के तौर पर एंट्री कर चुका है जिसे सितंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। ये हैंडसेट 6.57-इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है।

Oppo F33 5G की कीमत कितनी है

Oppo F33 5G की भारत में कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है और ये इसके 6GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फोन को 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Oppo F33 5G के कलर और अवेलेबिलिटी

ये हैंडसेट 2 कलर यानी फॉरेस्ट ग्रीन और पर्ल व्हाइट में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ओप्पो इंडिया वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। ब्रांड की वेबसाइट पर ये हैंडसेट फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल है।

Oppo F33 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ये फोन डुअल-सिम (Nano+Nano) वाला फोन है और एंड्रॉइड 16 बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है। इसमें 6.57-इंच फुल HD+ (1080 x 2372 पिक्सेल) वाली फ्लैट AMOLED स्क्रीन मिलती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक जाती है और ये हैंडसेट AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। ओप्पो हैंडसेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट के साथ आता है। ये फोन 8जीबी की LPDDR4x RAM और 256जीबी की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

Oppo F33 5G का कैमरा

कैमरा की बात करें तो Oppo F33 5G डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा आता है और ऑटोफोकस केपेबिलिटी मिल रही है। इसके साथ इसमें 2-मेगापिक्सेल मोनोक्रोम सेंसर मिल रहा है जो कि f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन में 16-मेगापिक्सेल फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आता है।

Oppo F33 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, GPS, BDS, GLONASS, Galileo, QZSS और एक USB टाइप-सी पोर्ट मिलता है. फोन को धूल और पानी से बचाने के मामले में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है जो इसे खासी सुरक्षा दिलाते हैं। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन 189 ग्राम है।

ये भी पढ़ें 

गूगल अब क्रोम में लाया एआई पावर्ड 'Skills' फीचर, एक क्लिक से AI टास्क को कर सकेंगे इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक