1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Oppo ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 18, 2026 11:00 am IST,  Updated : Mar 18, 2026 11:10 am IST

Oppo Find N6 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 'जीरो फील' क्रीज वाला डिस्प्ले मिलेगा।

Oppo Find N6- India TV Hindi
ओप्पो फाइंड N6 फोल्डेबल स्मार्टफोन Image Source : OPPO

Oppo ने अपना नया फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने इसे घरेलू मार्केट समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसमें 200MP कैमरा, 6000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन 'जीरो फील' क्रीज फीचर से लैस है यानी मुड़ने पर इसके डिस्प्ले पर क्रीज का निशान नहीं बनता है। यह फोल्डेबल फोन कंपनी के AI Pen के साथ आता है।

Oppo Find N6 की कीमत

ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,34,200 रुपये) है। इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 10,999 (लगभग 1,47,600 रुपये) और CNY 11,999 (लगभग 1,61,000 रुपये) है।

इस फोल्डेबल फोन के 1TB वाले वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलेगी। Oppo Find N6 को डीप ब्लैक और गोल्डेन ऑरेंज के साथ-साथ टाइटैनियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे 20 मार्च से चीनी बाजार में सेल के लिए उतारा जाएगा।

  • 12GB RAM + 256GB - CNY 9,999 (लगभग 1,34,200 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB - CNY 10,999 (लगभग 1,47,600 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB - CNY 11,999 (लगभग 1,61,000 रुपये)

Oppo Find N6 के फीचर्स

ओप्पो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 8.12 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2480 x 2248 पिक्सल है। इसमें 6.62 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।

Oppo Find N6 फीचर्स
मेन डिस्प्ले 8.12 इंच OLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले 6.62 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 6000mAh, 80W, 50W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP, 20MP
OS Android 16, ColorOS 16

Oppo Find X9 में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन मिलता है। यह फोल्डेबल फोन 200MP के मेन OIS कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरे में 3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा।

यह फोल्डेबल फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, Bluetooth, WiFi, 5G, 4G आदि का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को Oppo AI Pen के साथ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Poco का बड़ा धमाका, भारत में लॉन्च किया 9000mAh बैटरी, 24GB रैम वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक