Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के ये दोनों फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। इनमें 200MP कैमरा समेत कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Find X8 और Find X8 Pro के अपग्रेड होंगे। इस साल कंपनी ने फोन के कैमरा और हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड किया है।
Oppo ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी लॉन्चिंग कंफर्म की है। ओप्पो की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज भारत में 18 नवंबर को दिन के 12 बजे लॉन्च होगी। इस सीरीज में Hasselblad ब्रांडिंग वाला कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही, यह कई प्रीमियम AI फीचर्स से लैस होगी। कंपनी ने अपने पोस्ट में फोन के फीचर्स को भी रिवील किया है। यह सीरीज कंपनी के लेटेस्ट ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगी।
Oppo Find X9 Pro, Find X9 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुई इस सीरीज के Find X9 Pro में 6.78 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, Find X9 में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। ये दोनों फोन 1,800 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। फोन के डिस्प्ले में ProXDR, HDR, HDR10+, Dolby Vision जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा ये दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
ओप्पो ने अपने इन दोनों प्रीमियम फोन को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आते हैं। इनमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं। फोन में एआई बेस्ड प्रोडक्टिविटी और इमेजिंग टूल्स दिए गए हैं। इन दोनों फोन के बैक ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है।
Oppo Find X9 के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, Find X9 Pro के बैक में 50MP का मेन और 200MP का पेरीस्कोप कैमरा मिल रहा है। साथ ही, फोन में 50MP का तीसरा टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का कैमरा मिलेगा।
ओप्पो फाइंड एक्स 9 प्रो में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं,Find X9 में 7,025mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कंपनी न फिलहाल फोन की कीमत रिवील नहीं की है।
यह भी पढ़ें -
Google की नई वॉर्निंग, AI के जरिए हो रहा बड़ा स्कैम, जानें कैसे बचें