Thursday, January 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google की नई वॉर्निंग, AI के जरिए हो रहा बड़ा स्कैम, जानें कैसे बचें

Google की नई वॉर्निंग, AI के जरिए हो रहा बड़ा स्कैम, जानें कैसे बचें

गूगल ने एआई के जरिए हो रहे फ्रॉड को लेकर नई चेतावनी जारी की है और लोगों से इस तरह के स्कैम से बचने के निर्देश दिए हैं। गूगल ने अपनी वॉर्निंग में लोगों से इससे बचने के लिए सावधान रहने के लिए कहा है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Nov 07, 2025 02:40 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 02:40 pm IST
Google- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE गूगल

Google ने AI के जरिए हो रहे स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है। टेक कंपनी ने अपनी चेतावनी में बताया कि इन दिनों साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर फ्रॉड कर रहे हैं। एआई के जरिए फर्जी जॉब लिस्टिंग, क्लोन बिजनेस पेज और फर्जी ऐप्स तैयार किए जाते हैं। जॉब और ऑफर्स आदि के नाम पर यूजर्स साइबर अपराधियों की जाल में फंस जाते हैं और उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। गूगल ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यूजर्स को इससे बचना चाहिए।

गूगल की चेतावनी

गूगल ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि एआई के जरिए होने वाले फ्रॉड न सिर्फ बिजनेस के लिए बल्कि इंडिविजुअल्स के लिए भी चुनौती है। टेक कंपनी ने बताया कि एआई के जरिए होने वाले एडवांस डिजिटल फ्रॉड के लिए ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। गूगल ने अपनी नई एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि एआई के जरिए क्रिएट किए गए जॉब ऑफर्स, फर्जी वेबसाइट्स और ऐप्स की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। 

टेक कंपनी की ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम ने बताया कि साइबर अपराधी जेनरेटिव टूल्स का इस्तेमाल करके फर्जी जॉब वाले विज्ञापन, ऐप्स और वेबसाइट क्रिएट करते हैं, जो देखने में बिलकुल असली लगते हैं। नौकरी की तलाश करने वाले लोग इनकी जाल में आसानी से फंस जाते हैं। एडवाइजरी में बताया कि स्कैमर्स ने एआई का इस्तेमाल करते हुए फ्रॉड के तरीकों को बदल दिया है। ऐसे में यूजर्स को और सावधान रहने की जरूरत है।

इस तरह होता है फ्रॉड

अपनी एडवाइजरी में गूगल ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को किसी नामी कंपनी या सरकारी विभाग का अधिकारी बनकर आपसे निजी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट आदि की डिटेल मांग सकते हैं। साथ ही, नौकरी के लिए प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं। इसके अलावा कई साइबर अपराधी आपके फोन में इंटरव्यू सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते हैं, जो आपकी निजी जानकारी चुरा लेते हैं। गूगल ने अपनी एडवाइजरी में जोर दिया कि कोई भी जेनुइन सरकारी अधिकारी आपके किसी भी पेमेंट और वित्तीय जानकारी नहीं मांगते हैं।

गूगल ने अपनी एडवाइजरी में यह भी बताया कि केवल लोगों को ही नहीं बल्कि बिजनेस को भी एआई का इस्तेमाल करके फ्रॉड किया जाता है। गूगल ने इसे रिव्यू एक्सटॉर्शन का नाम दिया है। साइबर अपराधी कंपनी के पेज पर एआई के जरिए वन स्टार रिव्यू डालकर पैसे की डिमांड कर सकते हैं। गूगल ने इसके लिए बताया कि कंपनी ने मर्चेंट्स को इस तरह के एक्सटॉर्शन को रिपोर्ट करने के लिए नया ऑप्शन दिया है। गूगल ने अपनी एडवाइजरी में एआई के जरिए होने वाले स्कैम से बचने के लिए लोगों और बिजनेस मर्चेंट्स को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

कैसे बचें?

टेक कंपनी बताया कि प्ले स्टोर पॉलिसी को और ज्यादा सख्त बनाया जा रहा है साथ ही एआई बेस्ड सेफ ब्राउजिंग को मजबूत बनाया जा रहा है। यही नहीं फ्रॉड को डिटेक्ट करने के लिए जीमेल और गूगल मैसेज में रियल-टाइम डिटेक्शन फीचर को जोड़ा जा रहा है। इसके बावजूद कंपनी ने यूजर्स को शॉपिंग फेस्टिवल जैसे कि ब्लैक फ्राइडे, साइबर मंडे के दौरान अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके अलावा किसी भी तरह के अनाधिकृत डाउनलोड्स से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

Arattai के CEO ने सोचा और WhatsApp ने कर दिया? करोड़ों यूजर्स को मिलने वाला है ये खास फीचर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement