Oppo Oppo K14x 5G Launched in India: चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo ने मंगलवार को भारत में अपनी नई K14 सीरीज का पहला मॉडल Oppo K14x 5G लॉन्च किया। यह नया हैंडसेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। Oppo K14x 5G दो कलर्स और दो RAM और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 6500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से ऑपरेटेड है जिसमें 6GB तक RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
भारत में Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट भी दे रही है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कार्ड के जरिए भी इस फोन की खरीदारी पर आप 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
OPPO K14x 5G को 16 फरवरी 2026 से शिप किया जा सकेगा जैसा कि ओप्पो की वेबसाइट पर दिया गया है।
Oppo K14x 5G एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है। Oppo K14x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है। इस हैंडसेट में 6.75 इंच का HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz तक की टच सैंपलिंग रेट, 256 ppi पिक्सल डेंसिटी और 83 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट के साथ आता है।
Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी है और इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर और सेफ्टी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 166.6x78.5x8.6mm है और इसका वजन लगभग 212 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि फोन में IP64 रेटिंग है जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।
इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो का सपोर्ट भी है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो ओप्पो K14x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। यह 1080p/60 fps तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
ये भी पढ़ें
व्हाट्सऐप ग्राहकों का लंबा इंतजार खत्म, WhatsApp वेब पर वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर हो रहा चालू
संपादक की पसंद