1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OPPO Reno 10 Series की लॉन्चिंग आज, 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की होगी एंट्री, जानें खासियत

OPPO Reno 10 Series की लॉन्चिंग आज, 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की होगी एंट्री, जानें खासियत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 10, 2023 07:59 am IST,  Updated : Jul 10, 2023 07:59 am IST

ओप्पो आज Oppo Reno 10 series सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज में ओप्पो रेनो 10, ओप्पो रेनो 10 प्रो और ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस 5G को लॉन्च करेगी। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन में यूजर्स को कैमरा सेक्शन में कमाल के फीचर्स मिलने वाले हैं। आप लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Oppo Reno 10 series launch, Oppo Reno 10 series launch Today, ओप्पो, ओप्पो स्मार्टफोन, ओप्पो रेनो 10- India TV Hindi
ओप्पो आज भारत में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो आज भारत में अपनी नई सिरीज Oppo reno 10 को लॉन्च करने जा रही है। पिछले काफी दिनों से यूजर्स को इस स्मार्टफोन का इंतजार था। ओप्पो की यह सीरीज कैमरा सेंट्रिक होने वाली है और इसलिए कंपनी ने इस सीरीज को पोर्ट्रेट एक्सपर्ट नाम दिया है। मतलब अगर आप स्मार्टफोन से पोर्ट्रेट फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह फोन कमाल का साबित होने वाला है।  Oppo reno 10 सीरीज में ओप्पो रेनो 10, ओप्पो रेनो 10 प्रो और ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस 5G को लॉन्च किया जाएगा। 

ओप्पो ने अपनी न्यू सीरीज में कैमरा सेक्शन में जबरदस्त बदलाव किए हैं। फोटोग्राफी के साथ साथ वीडियग्राफी में भी कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। आप  Oppo reno 10 सीरीज का लॉन्च इवेंट लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब को विजिट करना होगा। लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन्स की कीमत और फीचर्स का खुलासा हो चुका है। 

Oppo Reno 10 Series की कीमत

लीक्स के अनुसार Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ 5G को जियो मार्ट पर लिस्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि कंपनी Reno 10 Pro 5G के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट को भारत में 40,999 रुपये लॉन्च कर सकती है। वहीं इसकी सीरीज का टॉप मॉडल Reno 10 Pro+ 5G के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट को कंपनी 54,999 रुपये में लॉन्च कर सकती है।

Oppo Reno 10 Series के स्पेसिफिकेशन्स

  1. इस सीरीज के सभी फोन्स में यूजर्स को 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले एमोलेड पैनल के साथ आएगा।
  2. लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया है।
  3. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4600mAh की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 
  4. Oppo Reno 10 Series के टॉप वेरिएंट में 64 मेगापिक्सल का दिया गया है इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा होगा जो अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आएगा।
  5. ओप्पो टॉप वेरिएंट में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दे रही है। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। 
  7. अगर आप Oppo Reno 10 Series के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो इसकी सेल 30 जुलाई से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम में आने वाला है कमाल का फीचर, बार-बार ऐप खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक