1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco ने 5999 रुपये में लॉन्च किया 5200mAh बैटरी वाला फोन, iPhone 16 जैसा है लुक

Poco ने 5999 रुपये में लॉन्च किया 5200mAh बैटरी वाला फोन, iPhone 16 जैसा है लुक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 04, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 03:57 pm IST

Poco C71 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी ब्रांड का यह सस्ता फोन 5,200mAh की दमदार बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले फीचर के साथ आता है।

POCO C71 5G- India TV Hindi
पोको C71 Image Source : FILE

Poco ने 6,000 रुपये से कम कीमत में एक और दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। पोको का यह स्मार्टफोन 5,200mAh की बैटरी के साथ आता है। चीनी ब्रांड ने दावा किया है कि यह फोन इस सेगमेंट में सबसे बड़े 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। पोको ने अपने इस सस्ते फोन से Realme, Infinix, Motorola जैसे ब्रांड्स के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी है। इस फोन का बैक पैनल देखने में iPhone 16 की तरह लगता है। आइए, जानते हैं पोको के इस सस्ते फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Poco C71 की कीमत

पोको ने अपने इस सस्ते फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB रैम + 64GB और 6GB रैम + 128GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 7,499 रुपये है। पोको के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते हैं।

इस स्मार्टफोन की पहली सेल 10 अप्रैल को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। सेल में इस फोन को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ यूजर्स को 50GB एक्स्ट्रा डेटा Airtel यूजर्स को मिलेगा। इसे कूल ब्लू, डिजर्ट गोल्ड और पावर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Poco C71 के फीचर्स

पोको के इस सस्ते फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का फीचर दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसमें रेन वाटर वेट टच सपोर्ट, आई प्रोटेक्शन, एंटी फ्लिकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Poco C71 में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक रैम दिया गया है। इसकी रैम को वर्चुअली 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 128GB तक का स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस फोन में 5,200mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसे चार्ज करने के लिए 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।

Poco के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - 630 रुपये की EMI में मिल रहा Samsung का AI फीचर वाला फोन, Amazon पर ऑफर्स की बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक