1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. POCO ने कर ली तैयारी, Realme को टक्कर देने के लिए 1 अगस्त को लॉन्च करेगा धांसू 5G फोन

POCO ने कर ली तैयारी, Realme को टक्कर देने के लिए 1 अगस्त को लॉन्च करेगा धांसू 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 26, 2024 09:28 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 03:33 pm IST

POCO M6 Plus 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म की है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर पोको के इस फोन के लिए डेडिकेटेड पेज भी बनाया गया है। पोको का यह बजट फोन Realme Narzo सीरीज के सस्ते फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

POCO M6 Plus 5G- India TV Hindi
POCO M6 Plus 5G Image Source : FLIPKART/POCO INDIA

POCO एक और सस्ते 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट अपने आधाकिरक सोशल मीडिया हैंडल से कंफर्म किया है। साथ ही, इस फोन को Flipkart पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी बनाया है। पोको के इस फोन के कई फीचर्स भी कंपनी ने कंफर्म किए हैं। पोको का यह फोन Realme Narzo सीरीज के सस्ते 5G फोन को टक्कर दे सकता है।

POCO M6 Plus 5G को कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया है, जहां फोन का डिजाइन और कई फीचर्स रिवील हुए हैं। फोन का लुक और डिजाइन Redmi 13 5G की तरह ही है। हालांकि, इसके कैमरा मॉड्यूल के साथ एक मोटी स्ट्रीप यानी पट्टी देखी जा सकती है। कंपनी अपने इस बजट फोन को 1 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

लिस्टिंग में फीचर्स आए सामने

पिछले महीने की ब्रांड ने POCO M6 को भारतीय बाजार में उतारा था। इस सीरीज का यह मॉडल अपग्रेडेड हार्डवेयर और फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी की आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 108MP का मेन डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन में 1.75 इंच का बड़ा अपर्चर दिया जाएगा। फोन में डुअल टोन डिजाइन देखा जा सकता है। इसे वायलेट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 13 5G के दमदार फीचर्स

पोको के इस फोन को Redmi 13 5G से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 12,999 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। इसमें 4GB से लेकर 8GB तक रैम का ऑप्शन मिल सकता है। वहीं, फोन में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन भी Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसमें 5,030mAh की बैटरी और 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

Poco के इस फोन में 6.79 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। POCO M6 Plus के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें  108MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - सस्ते में मिल रहा रेडमी का धांसू 5G फोन, 700 रुपये से भी कम खर्च में लाएं घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक