1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के सेल्फी मिरर वाले फोन की पहली सेल में बंपर डिस्काउंट, 8000 रुपये बचाने का मौका

Realme के सेल्फी मिरर वाले फोन की पहली सेल में बंपर डिस्काउंट, 8000 रुपये बचाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 04, 2026 01:08 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 01:09 pm IST

Realme 16 5G की पहली सेल में कंपनी बंपर ऑफर दे रही है। यूजर्स फोन खरीदने पर 8,000 रुपये तक बचा सकते हैं। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Realme 16 First Sale- India TV Hindi
रियलमी 16 की पहली सेल Image Source : REALME INDIA

Realme 16 5G की सेल भारत में 6 अप्रैल को शुरू होगी। रियलमी के इस फोन की पहली सेल में यूजर्स के पास हजारों रुपये बचाने का मौका है। चीनी कंपनी का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे के साथ-साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत में सेल्फी मिरर के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है। इससे पहले कंपनी भारत में Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च कर चुकी है। यह फोन मिड बजट प्राइस रेंज में उतारा गया है। आइए, जानते हैं फोन में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Realme 16 5G पर ऑफर

चीनी ब्रांड का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और  12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 33,999 रुपये और 36,999 रुपये में आते हैं। फोन की पहली सेल 6 अप्रैल को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी।

बैंक ऑफर- रियलमी के इस फोन को फ्लिपकार्ट या Realme.com वेबसाइट से खरीदने पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डिस्काउंट EMI पर फोन खरीदने पर मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, UPI या कार्ड पेमेंट पर मिलेगा।

यही नहीं, कंपनी 5,000 रुपये तक का Bump up prexo डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिल रहा है। अन्य प्लेटफॉर्म्स से फोन खरीदने पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, EMI पर फोन लेने पर और 1,500 रुपये का डिस्काउंट कार्ड या UPI पेमेंट पर मिलेगा।

Realme 16 5G के फीचर्स

  • इस फोन में 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर से लैस है।
  • रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Turbo पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में 7,000mAh की बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करता है।
  • Realme 16 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।
  • फोन में कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट WiFi, Blutooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन IP69 Pro रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - घर बैठे बदले अपने Aadhaar Card की डिटेल्स, नए मोबाइल ऐप में मिलते हैं ये खास फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक