1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की लॉन्चिंग कंफर्म, रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Realme के 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की लॉन्चिंग कंफर्म, रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 17, 2026 12:10 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 12:10 pm IST

Realme जल्द 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च करने वाला है। रियलमी के इस 5G फोन को एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के कई फीचर्स भी रिवील हुए हैं।

Realme C100 5G- India TV Hindi
रियलमी C100 5जी (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : REALME INDIA

Realme C सीरीज में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। चीनी कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यूरोपीय रिटेलर ने लिस्टिंग में इस फोन की कीमत भी रिवील की है। साथ ही, इस सस्ते फोन के मुख्य फीचर्स भी सामने आए हैं। यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। साथ ही, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा।

रिटेल वेबसाइट पर सामने आई कीमत

यूरोपीय रिटेलर Gomibo ने रियलमी के इस बजट फोन Realme C100 5G को 237 यूरो यानी लगभग 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है। रियलमी का यह फोन 4GB रैम + 128GB और 256GB स्टोरेज में आता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 256 यूरो यानी लगभग 27,000 रुपये है। चीनी कंपनी के इस सस्ते फोन को ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Realme C100 5G के फीचर्स (संभावित)

रियलमी ने अपने इस फोन की लॉन्च डेट फिलहाल कंफर्म नहीं की है। साथ ही, फोन के फीचर्स के बारे में भी खुलासा नहीं किया है। रिटेल वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल होगा। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Realme C100 5G संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 50MP, 5MP
OS Android 16, Realme UI

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा। फोन में 4GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। Realme C100 5G में मिलिट्री ग्रेड MIL-810 ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। साथ में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और यह फोन IP64 रेडेट होगा, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते फोन में 5MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Apple ने iPhone की प्राइस में लॉन्च किया AirPod Max 2, मिलते हैं AI वाले खास फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक