1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने मचाया 'भौकाल', ला रहा 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, चार्जिंग की टेंशन खत्म

Realme ने मचाया 'भौकाल', ला रहा 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, चार्जिंग की टेंशन खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 02, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 04:25 pm IST

Realme GT 7 Pro की लॉन्चिंग के बाद रियलमी एक और धांसू फोन की तैयारी चल रही है। कंपनी 8,000mAh की दमदार बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है। इस फोन के बारे में जानकारी सामने आई है।

Realme GT 7 Pro- India TV Hindi
Realme GT 7 Pro Image Source : INDIA TV

Realme GT Neo 7 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। GT सीरीज के इस फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। रियलमी का यह फोन 11 दिसंबर को चीनी बाजार में उतारा जाएगा। इसे अगले महीने यानी जनवरी में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर भी काम कर रही है, जिसे अगले साल की आखिर में पेश किया जा सकता है।

8,000mAh बैटरी वाला फोन

Samsung और Tecno के बाद रियलमी तीसरा ब्रांड होगा, जो 7,000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। पिछले दिनों भारत में लॉन्च होने वाले Realme GT 7 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, चीन में इस फोन को 6,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने सोशल मीडिया हैंडल से रियलमी के अपकमिंग फ्लैगशिप के बारे में डिटेल शेयर की है।

Oppo और Realme अपने अगले फ्लैगशिप में 7,000mAh से लेकर 8,000mAh तक की बैटरी इस्तेमाल कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT 8 Pro को 8,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, Oppo Find X9 सीरीज में 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। वहीं, Realme GT Neo 7 में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

होंगे कई बड़े अपग्रेड

हालांकि, लीक हुई जानकारी में किसी भी स्मार्टफोन का नाम मेंशन नहीं किया गया है लेकिन ओप्पो और रियलमी अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी को और एडवांस बना रहे हैं। रियलमी का यह फोन 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। इसे अगले साल Qualcomm Snapdragon 8 Elite सीरीज के अगले मॉडल के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी ने बैटरी के अलावा अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के कैमरे में भी काफी इंप्रूवमेंट किया है।

यह भी पढ़ें - चीन से आ रहे घटिया पावरबैंक पर सरकार का बड़ा एक्शन, दो कंपनियों पर लगा बैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक