Realme Neo 8 Could be Launch in January: Realme Neo 8 एक बार फिर लीक में सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन अगले महीने चीन में लॉन्च हो सकता है। यह हैंडसेट Realme Neo 7 का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जिसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। इससे पहले एक लीक में आगामी फोन की बैटरी कैपिसिटी का खुलासा हुआ था। अब एक टिपस्टर ने इसके बारे में और ज्यादा जानकारी दी है। गौरतलब है कि रियलमी नियो 8 को 2026 के अंत में भारत में एक अलग नाम से लॉन्च किए जाने का भी दावा किया जा रहा है।
एक्स पर एक पोस्ट में टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने दावा किया है कि Realme Neo 8 जनवरी 2026 में चीन में लॉन्च होगा। टिपस्टर ने यह भी बताया कि इस हैंडसेट को भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में Realme GT 8 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 7 के मई 2025 में लॉन्च होने को देखते हुए इसके उत्तराधिकारी के लॉन्च की तारीख भी लगभग वैसी ही हो सकती है।
टिपस्टर ने संभावित रियलमी निओ 8 के कुछ और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 चिपसेट होगा, साथ ही LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज भी होगी। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन भी मिल सकती है।
इसके अलावा अभिषेक यादव ने दावा किया कि स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी होगी और साथ ही 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, हैप्टिक्स के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर और वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि हैंडसेट को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिलेगी। पिछले महीने एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Realme Neo 8 में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला 6.78 इंच का LTPS फ्लैट डिस्प्ले और पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि कंपनी ने पिछले महीने भारत में Realme GT 8 Pro लॉन्च किया था। 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 144Hz तक की रिफ्रेश रेट वाली 6.79 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है, जो 16 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो रियलमी जीटी 8 प्रो में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो 120x तक डिजिटल जूम कर सकता है। सामने की तरफ इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें
OnePlus 15 Review: फ्लैगशिप प्राइस में एवरेज कैमरा वाला स्मार्टफोन, परफॉर्मेंस और बैटरी के पूरे नंबर
संपादक की पसंद