1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो ये 3 प्लान्स से बन जाएगा सारा काम, महंगे रिचार्ज से भी मिलेगी छुट्टी

सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो ये 3 प्लान्स से बन जाएगा सारा काम, महंगे रिचार्ज से भी मिलेगी छुट्टी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 03, 2024 11:05 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 11:05 pm IST

जियो अपने 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पास सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान्स हैं जिनमें से आप अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान चुन सकते हैं। अगर आप डेटा नहीं चाहिए सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए तो ऐसे सस्ते प्लान्स भी जियो के पास उपलब्ध हैं।

Jio Value Plans, Jio Plans without Daily Data, Best Jio Plans, Jio Value Plans- India TV Hindi
जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान्स के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio Jio Value Plans: टेलीकॉम कंपनियों ने के रिचार्ज प्लान्स फिर से महंगे हो गए हैं। ऐसे में बार बार रिचार्ज कराना बड़ा मुश्किल हो गया है। रिचार्ज प्लान्स महंगे होने से उन लोगों के लिए बड़ी परेशानी हो गई है जिनके पास दो सिम हैं या फिर घर में हर किसी के पास दो सिम मौजूद हैं। हालांकि कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से छुटाकार पा सकते हैं और आपको बार बार रिचार्ज कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

दरअसल पहले की तुलना में अब ब्रॉडबैंड प्लान काफी सस्ते हो चुके हैं और इसका कनेक्शन लेना भी आसान हो गया है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग डेटा की जरूरत को पूरा करने के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन की तरफ बढ़ रहे हैं। अगर आप के घर में भी इंटरनेट डेटा के लिए वाई-फाई कनेक्शन लगा हुआ है तो आपको कॉलिंग के लिए महंगे प्लान्स की जरूरत नहीं हैं।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को तीन तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। इन प्लान्स में डेटा तो कम मिलता है लेकिन वैलिडिटी लंबी मिलती है यानी आप सस्ते दाम में कई दिनों तक फ्री कॉलिंग का लुत्फ उठा  सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन तीनों प्लान्स के बारे में...

Jio का 155 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी कुल 2GB डेटा ऑफर करती है। इसके साथ ही आप 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। आपको इस प्लान में हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें एडिशनल बेनेफिट्स के तौर पर जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

Jio का 395 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

अगर आप अपने जियो नंबर को 395 रुपये से रिचार्ज करते हैं तो आपको कुल 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी आप इस प्लान से 3 महीने के लिए बार बार रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। पूरी वैलिडिटी में आप किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में कंपनी कुल 6GB डेटा ऑफर करती है। इस प्लान में आपको हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। इसमें भी आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Jio Value Plans, Jio Plans without Daily Data, Best Jio Plans, Jio Value Plans, Jio Recharge Plan Of
Image Source : फाइल फोटोफ्री कॉलिंग वाले जियो के सस्ते वैल्यू प्लान्स ।

Jio का 1,559 रुपये का प्लान

अगर रिलायंस जियो का सबसे सस्ता एनुअल प्लान है। अगर आप 1559 रुपये से अपने नंबर को रिचार्ज करते हैं तो आपको इसमें कुल 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस पूरी वैलिडिटी के लिए इसमें कंपनी कुल 24GB डेटा ऑफर करती है यानी महीने में आप 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी बाकी दो प्लान की ही तरह अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसमें भी कंपनी ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन दे रही है।

यह भी पढ़ें- iPhone 13 के दाम में फिर आई गिरावट, नए साल पर यहां मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक