1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi A3 की पहली सेल आज से, कम दाम में मिलेगा दमदार फीचर वाला फोन

Redmi A3 की पहली सेल आज से, कम दाम में मिलेगा दमदार फीचर वाला फोन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 23, 2024 11:42 am IST,  Updated : Feb 23, 2024 12:22 pm IST

शाओमी के स्मार्टफोन भारत में जमकर पसंद किए जाते हैं। अगर आप कम दाम में एक दमदार फोन लेना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने लेटेस्ट लॉन्च Redmi A3 को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आप आज से इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं।

Redmi A3, Redmi A3 First Sale, Redmi A3 Launch, Redmi A3 India Launch, Redmi A3 details- India TV Hindi
रेडमी ए3 में ग्राहकों कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन मिलेगा। Image Source : फाइल फोटो

Redmi A3 Sale Start from today: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर ब्रैंड है। बजट और मिड रेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। भारत में कंपनी की फैन फाओलिंग भी जबरदस्त है। रेडमी की तरफ से अपने फैंस के लिए हाल ही में एक नया स्मार्टफोन Redmi A3 लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस फोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। 

अगर आप भी एक बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि Redmi A3 की आज से सेल शुरू है। आप कम दाम में एक दमदार फोन खरीद सकते हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आप इसे दोपहर 12 बजे के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर भी उपलब्ध होगा। 

Redmi A3 की कीमत

आपको बता दें कि Redmi A3 एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। शाओमी ने भारत में इसे 7,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। शाओमी का यह फोन 10 हजार रुपये प्राइस ब्रैकेट में वीवो, ओप्पो, रियलमी को कड़ी टक्कर दे सकता है। Redmi A3 का सबसे अपर मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके बेस वेरिएंट को आप सिर्फ 7,299 से खरीद सकेंगे जबकि अपर वेरिएंट के लिए आपको 9,299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आपको बता दें कि आपको इसमें एक्सचेंज ऑफर बैंक ऑफर्स भी दिया जाएगा। 

Redmi A3 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Redmi A3 में कंपनी ने 6.7 इंच का HD+ एलसीडी डिस्प्ले दिया है। 
  2. रेडमी ए3 का डिस्प्ले 1650x720 पिक्सल के साथ आता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  3. डिस्प्ले को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कंपनी ने इसमें वॉटरड्रॉप नॉच का डिजाइन दिया गया है। 
  4. Redmi A3 में कंपनी ने ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो G36 चिपसेट दिया है। 
  5. Redmi A3 में कंपनी ने 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है। 
  6. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 
  7. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है। बॉक्स में ग्राहकों को 10W का फास्ट चार्जर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Airtel के इस प्लान ने निकाली सबकी हवा, OTT स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए खास ऑफर, 252GB मिलेगा डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक