1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरे के साथ आज लॉन्च होगा रेडमी का नया फोन, होश उड़ा देंगें इसके फीचर्स

200MP कैमरे के साथ आज लॉन्च होगा रेडमी का नया फोन, होश उड़ा देंगें इसके फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 21, 2023 08:48 am IST,  Updated : Sep 21, 2023 08:48 am IST

अगर आप रेडमी के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी आज भारतीय यूजर्स के लिए एक नई सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी आज Redmi Note 13 सीरीज को पेश करेगी। इस सीरीज में Redmi Note 13 और Note 13 Pro Plus शामिल हो सकते हैं। प्रो मॉडल में यूजर्स को तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं।

smartphone, redmi Phones, Redmi Smartphones, Redmi Note 13 Pro+- India TV Hindi
रेडमी इस सीरीज में अपने फैंस को 200 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराएगी। Image Source : फाइल फोटो

Redmi Note 13 Pro Plus in India:  चानीज टेक ब्रैंड रेडमी की भारतीय मार्केट में तगड़ी पकड़ है। भारत के स्मार्टफोन बाजार में बजट और मिडरेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन खूब पसंद किए जाते हैं। कंपनी अपने फैंस को सस्ते से लेकर महंगे हर तरह के फोन्स उपलब्ध कराती है। अगर आप भी रेडमी के फैंस हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी आज एक नई सीरीज Redmi Note 13 को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Redmi Note 13 और Note 13 Pro Plus शामिल हो सकते हैं। 

शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन बाजार में पेश किए हैं। कंपनी हमेशा ही अपने फैंस को स्सते दाम में दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन उपलब्ध कराती रही है। यही वजह है कि बेहद कम समय में रेडमी का इतना बड़ा कस्टमर बेस बन गया। इस नई सीरीज में भी रेडमी यूजर्स के लिए तगड़े फीचर्स लाने वाली है। Redmi Note 13 Pro+ को कंपनी 200MP कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है। 

दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा फोन

रेडमी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन के कुछ कैमरा सैम्पल शेयर किए हैं। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को दमदार Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। कंपनी की मानें तो इसमें यूजर्स आसानी से डे-टू-डे वर्क से लेकर हैवी टास्क भी कर सकेंगे।

Redmi Note 13 Pro+ को लेकर पिछले दिनों कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। यह रेडमी का पहला कर्व्ड एज डिस्प्ले वाला फोन होगा। 

Redmi Note 13 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Redmi Note 13 Pro+ में यूजर्स को 1.5K रेजोल्यूशन के साथ डिस्प्ले मिलेगी। 
  2. इसमें यूजर्स को 120hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। 
  3. इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में 200 MP का कैमरा मिलेगा जिसमें 4X जूम का सपोर्ट होगा। 
  4. कंपनी ने इसके कैमरे में Negative, Forest Green, Vivid और Warm Green जैसे कई फिल्टर्स भी दिए हैं।  
  5. इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। 
  6. Redmi Note 13 Pro+ को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी। 
  7. बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जियो एयर फाइबर के लिए नहीं देना पड़ेगा 1000 रुपये का इंस्टालेशन चार्ज! कनेक्शन लेने से पहले अगर किया ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक