Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 29 जुलाई को भारत में आ रहे हैं Redmi के दो धांसू टैबलेट, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

29 जुलाई को भारत में आ रहे हैं Redmi के दो धांसू टैबलेट, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jul 27, 2024 01:42 pm IST, Updated : Jul 27, 2024 01:42 pm IST

अगर आप टैबलेट लेने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बस कुछ घंटों का और इंतजार कर लीजिए। पॉपुलर कंपनी रेडमी भारतीय बाजार में दो दमदार टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। रेडमी 29 जुलाई को भारत में Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G को लॉन्च करेगा।

Redmi Pad SE 4G, Redmi Pad SE 4G Feature, Redmi Pad SE 4G Specs, Redmi Pad SE 4G launch- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो रेडमी लॉन्च करने जा रही है दमदार टैबलेट।

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी  के फैंस के लिए अच्छी खबर है। रेडमी भारत में 29 जुलाई को दो दमदार टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। इसमें Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G शामिल होंगे। रेडमी Pad Pro 5G को अपने होम मार्केट में पहेल ही लॉन्च कर चुकी है। लॉन्च से पहले ही रेडमी ने दोनों टैबलेट के लिए अपनी वेबसाइट पर  माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। 

शाओमी के दोनों अपकमिंग टैबलेट में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। प्रो मॉडल आपको थोड़ा महंगा मिल सकता है। अगर आप कम दाम में एक फीचर रिच टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो Redmi Pad SE 4G की तरफ जा सकते हैं। टिप्स्टर सुधांसू अंभोरे ने लॉन्च से पहले Redmi Pad SE 4G में मिलने वाले फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको दोनों ही टैबलेट के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं। 

Redmi Pad Pro 5G फीचर्स

लीक्स की मानें तो  Redmi Pad Pro 5G में आपको 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस टैबलेट में आपको डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे। इसमें आपको 10000mAh तक की  बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर आपको यह टैबलेट 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। 

माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह टैबलेट Xiaomi HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC चिपसेट दिया जाएगा। यूजर्स को इसमें स्टाइलस सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

Redmi Pad SE 4G लीक डिजाइन और फीचर्स

लेटेस्ट लीक के मुताबिक Redmi Pad SE 4G को कंपनी 8.7 इंच की डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतार सकती है। इसके रियर पैनल में ऊपर की तरफ राउंड शेप में कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसे कंपनी ग्रे कलर के साथ लॉन्च कर सकती है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इसमें कंपनी ने सिम कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है। 

Redmi Pad SE 4G का फ्रंट पैनल में आपको मोटे बेजल्स मिल सकते हैं। रेंडर्स से पता चलता है कि टैबलेट में 3.5 mm आडियो जैक का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही टैबलेट को आप USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ चार्ज कर पाएंगे। टैबलेट के बॉटम साइड पर स्पीकर ग्रिल भी दिए जाएंगे।

इसमें आपको MediaTek Helio G99 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB रैम के साथ 46GB और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबलेट Android 14-आधारित HyperOS के साथ आने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- Realme 13 Pro 5G में होगा सेगमेंट का बेस्ट कैमरा, 30 जुलाई से शुरू होगी अर्ली बर्ड सेल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement