1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो का धमाका, 2 सस्ते प्लान्स किए लॉन्च, 365 दिन तक मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग

जियो का धमाका, 2 सस्ते प्लान्स किए लॉन्च, 365 दिन तक मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 08, 2023 09:00 am IST,  Updated : Jul 08, 2023 09:00 am IST

देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 2 नए रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान में यूजर्स को अलग अलग वैलिडिटी के साथ फ्री डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

jio, jio plan, jio recharge, jio customer care number, jiophone next jiophone next price- India TV Hindi
जियो ने यूजर्स के लिए फ्री डेटा के साथ दो नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance jio New Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की नंबर एक कंपनी है। जियो के पास सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए नए किफायती प्लान्स और ऑफर्स लाती रहती है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज देते हुए जियो भारत वी2 फोन को लॉन्च किया था। इस फीचर फोन के साथ कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए थे। पहला रिचार्ज प्लान 123 रुपये का था जबकि दूसरा रिचार्ज प्लान 1234 रुपये का था। 

आपको बता दें कि रिलायंस जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की एक वाइड रेंज है। कंपनी की रिचार्ज लिस्ट में मंथली प्लान से लेकर एनुअल प्लान्स तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। ग्राहक अपनी सहूलियत से प्लान चुन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इनमें लेटेस्ट लॉन्च नए रिचार्ज प्लान्स में क्या ऑफर मिलते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि ये दोनो प्लान्स जियो भारत वी2 के लिए हैं।

जियो 123 रुपये वाला प्लान के बेनेफिट्स

इस प्लान में ग्राहको को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 0.5जीबी डेटा यानी 28 दिन में 14जीबी डेटा मिलता है।
रिलायंस जियो अपने इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।
जियो के इस प्लान की तुलना दूसरी कंपनियों से तुलना करें तो 28 दिन की वैलिडिटी करीब 179 रुपये में मिलती है। 

जियो 1234 रुपये वाला प्लान के बेनेफिट्स

जियो भारत वी2 यूजर्स को इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
इसमें भी ग्राहकों को हर दिन 500MB डेटा मिलता है। इस तरह से पूरे साल में आप 128GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है। 

यह भी पढ़ें- eSIM टेक्नोलॉजी फोन में कैसे काम करती? क्या एक साथ 2 ई-सिम एक्टिव कर सकते हैं, जानें सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक