1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Reliance Jio का स्पेशल प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा, डेली खर्च 8 रुपये से भी कम

Reliance Jio का स्पेशल प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा, डेली खर्च 8 रुपये से भी कम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 14, 2023 06:30 am IST,  Updated : Dec 14, 2023 11:18 am IST

अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आप अब 8 रुपये कम कीमत में भी हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो अपने एक लॉन्ग टर्म प्लान में करोड़ों ग्राहकों को शानदार ऑफर दे रहा है। डेटा के साथ ही यूजर्स को फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।

Jio Special Recharge Plan,Jio Cheapest Plan,Jio Cheapest Prepaid Plan,Jio Cheapest Recharge Plans,Ji- India TV Hindi
जियो लॉन्ग टर्म प्लान में दे रहा है धमाकेदार ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

हम सब जानते हैं कि रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के ही पास इस समय सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। यही कारण है कि जियो अपने ग्राहकों के लिए नए नए प्लान और ऑफर्स लाता रहता है। अगर आप जियो यूजर है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको एक ऐसे सस्ते (Jio Cheapest Prepaid Plan) और किफायती रिचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आपको कई शानदार सुविधाएं मिलती हैं। 

अगर आप जियो के एक ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए बेहद खास होगा। हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह 2,999 रुपये का प्रीपेड प्लान है। इस प्लान कंपनी ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी, डेटा , एसएमएस और ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। आपको एक बार में यह प्लान महंगा लग सकता है लेकिन अगर आप इसका डेली का कास्ट निकालेंगे तो यह काफी फायदेमंद लगेगा। इस प्लान में यूजर्स को ढेर सारा डेटा (Jio cheapest daily data plan) भी ऑफर किया जाता है।

कंपनी दे रही है एक्स्ट्रा वैलिडिटी

जियो के 2,999 रुपये के  इस लॉन्ग टर्म प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स  को जियो की तरफ से 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी दी जा रही है। पूरी वैलिडिटी के दौरान आप फ्री वॉइस कॉलिंग और 100 SMS हर दिन की सुविधा मिलती है। 

Jio, jio news, Jio Offer
Image Source : फाइल फोटोजियो का धमाकेदार ऑफर।

अगर इस प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 2.5GB डेटा डेली दिया जाता है। यानी आप हर दिन 8 रुपये से भी कम खर्च में 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 912.5GB डेटा मिलेगा। अगर इस प्लान एक एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें दूसरे प्लान की तरह जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- WhatsApp ने करोड़ों यूजर्स के लिए रोलआउट किया Pinned Messages फीचर, जानें क्या होगा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक