Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 152 रुपये में करें 28 दिन तक Unlimited Calling, साथ में डेटा भी

जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 152 रुपये में करें 28 दिन तक Unlimited Calling, साथ में डेटा भी

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Apr 30, 2023 10:33 am IST, Updated : Apr 30, 2023 10:33 am IST

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और कॉलिंग का काम ज्यादा होता है तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट है। 152 रुपये का यह रिचार्ज प्लान आपको पूरे महीने के लिए डेटा और फ्री कॉलिंग की टेंशन से मुक्त कर देता है।

Reliance Jio, jio unlimited calling, jio recharge plan, jio free data, jio cheapest plan, jio 152 pl- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो के इस प्लान में आपको पूरे 28 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है।

Jio Best affordable recharge Plan: जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है और सबसे ज्यादा यूजर्स इसी के पास है। जियो का कस्टमर बेस ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह इसके सस्ते और किफायती प्लान हैं। जियो अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है जिससे यूजर को अपने फायदे के अनुसार प्लान चुनने में मदद मिलती है। जियो के रिचार्ज प्लान में ऐसा ही एक प्लान 152 रुपये का है जो काफी अफोर्डेबल प्लान है।

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और कॉलिंग का काम ज्यादा होता है तो आपके  लिए यह प्लान बेस्ट है। 152 रुपये का यह रिचार्ज प्लान आपको पूरे महीने के लिए डेटा और फ्री कॉलिंग की टेंशन से मुक्त कर देता है। आइए आपको बताते हैं इस छोटे पैक बड़े धमाके के बारे में। 

28 दिन के लिए 14GB डेटा

Jio के इस प्लान में यूजर्स को कई तरह के ऑफर्स मिलते हैं। अगर डेटा का यूज ज्यादा नहीं है तो आप इसे प्लान की तरफ जा सकते हैं। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है और साथ ही हल्के फुल्के काम के लिए आपको 500 MB डेटा भी मिल जाता है यानी आप पूरे महीने में 14 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

डेली मिलते हैं 300 SMS

इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर मिल जाता है। आप किसी भी नेटवर्क में बिना किसी टेंशन के पूरे 28 दिन तक अनलिमिटेड बात कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको प्रतिदिन 300 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में भी आपको दूसरे प्लान की तरह जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Tatkal या General में कौन सी टिकट पहले होगी कंफर्म, रिजर्वेशन कराने से पहले जान लें ये बात

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement