Samsung Galaxy A सीरीज में एक और सस्ता फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। सैमसंग के इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर देखा गया है। अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट पर फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कुछ समय पहले ही Galaxy A सीरीज में दो फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किए हैं। Galaxy A37 और Galaxy A57 के बाद यह इस सीरीज का तीसरा फोन होगा जो इस साल लॉन्च किया जाएगा।
FCC पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy A27 को FCC पर हाल ही में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले की जानकारी मिली है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) पर सैमसंग के इस फोन को मॉडल नंबर SM-A276B और SM-A276U के नाम से लिस्ट किया गया है।
रेंडर भी हो चुका है लीक
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन अभी आधिकारिक तौर पर रिवील नहीं की है। इस फोन को FCC से पहले गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है। यहां फोन को SM-A276B के नाम से देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 6GB रैम, Android 16 और Qualcomm के चिपसेट के साथ आएगा। वहीं, फोन के रेंडर्स भी पहले सामने आ चुके हैं। इस फोन को लाइट ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
कैमरा डिजाइन
Samsung Galaxy A27 के बैक में Galaxy A37 की तरह ही पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। फोन के रेंडर से मिली जानकारी के मुताबिक, फ्रंट में Infinity-O डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy A26 का अपग्रेड होगा। फोन के प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक में अपग्रेड किया जा सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Samsung Galaxy A27 के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है। साथ ही, इसमें 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 25W चार्जिंग फीचर मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - OnePlus Nord 6 की कीमत धड़ाम, 12000 रुपये सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन