Samsung का बजट फ्रेंडली फोन Flipkart पर चल रहे सेल में और भी सस्ता हो गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी, वीगन लेदर फिनिशिंग बैक पैनल और डुअल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स से लैस है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह सेल 1 सितंबर से 6 सितंबर तक चलेगी।
सैमसंग के फोन पर डिस्काउंट
Samsung Galaxy F70e 5G को फ्लिपकार्ट पर दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लिस्ट किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन लॉन्च प्राइस से 500 रुपये सस्ते में मिलेंगे।
इसके अलावा 1,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा। इस तरह से फोन की खरीद पर 1,500 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन - लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू में आता है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy F70e के फीचर्स
सैमसंग के इस फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में कंपनी ने IPS LCD डिस्प्ले पैनल का यूज किया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड ऑफर कर रही है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 6000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Samsung जल्द एक और बजट फ्रेंडली फोन Galaxy A18 4G लॉन्च करने वाला है। Samsung Galaxy A18 4G को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कंपनी फोन का 5G मॉडल भी पेश कर सकती है। यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फोन के रैम की डिटेल गीकबेंच पर रिवील नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - iQOO 16 में मिलेगा यूनीक कैमरा मॉड्यूल, डिजाइन में होगा बड़ा अपग्रेड?