Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S23 FE 256GB की कीमत, 30 हजार रुपये का बंपर Price Cut

औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S23 FE 256GB की कीमत, 30 हजार रुपये का बंपर Price Cut

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 19, 2025 10:13 pm IST, Updated : Feb 19, 2025 10:13 pm IST

Samsung Galaxy S23 FE 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में 30,000 रुपये का बंपर प्राइस कट किया गया है। यह फोन अब लॉन्च प्राइस से आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE, Price cut- India TV Hindi
Image Source : FILE सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 FE की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया है। सैमसंग का यह फोन 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एस 23 सीरीज के इस सबसे अफोर्डेबल फोन में दमदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 256GB रैम, Galaxy AI जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यह फोन वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S24 FE के लॉन्च के बाद से ही इस फोन की कीमत में लगातार कटौती की जा रही है।

Samsung Galaxy S23 FE की गिरी कीमत

Samsung Galaxy S23 FE को भारत में 59,999 रूपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन - 8GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में सैमसंग का यह फोन 29,999 रूपए की शुरुआती कीमत में मिल रहा हैं। फोन की कीमत में 30,000 रुपए का बंपर प्राइस कट किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट भी 32,999 रूपए में मिल रहा है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन की खरीद पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।

Samsung Galaxy S23 FE 5G के फीचर्स

सैमसंग के इस AI फीचर्स से लैस फोन में 6.4 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन सैमसंग के Exynos 2200 AI प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Galaxy S23 FE में 4,500mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP का 3x ऑप्टिकल जूम वाला OIS कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का कैमरा मिलेगा।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement