1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S24 की औंधे मुंह गिरी कीमत, 25000 रुपये का बड़ा Price Cut

Samsung Galaxy S24 की औंधे मुंह गिरी कीमत, 25000 रुपये का बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 28, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 03:46 pm IST

Samsung Galaxy S24 5G में बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 25,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S24- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस24 Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S24 की कीमत में सबसे बड़ी कटौती कर दी गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 25000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह फोन पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। AI फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 33% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें दमदार कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सस्ते में घर लाने का मौका

फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लिस्ट किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। इसे फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खरीद पर 5% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग के इस फोन की खरीद पर 48,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.2 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। सैमसंग का यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी आदि में भी यह खराब नहीं होता है।

Samsung Galaxy S24 फीचर्स
डिस्प्ले 6.2 इंच, FHD+, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2400
स्टोरेज 8GB RAM, 256GB
बैटरी 4000mAh, 25W, 15W वायरलेस
कैमरा 50MP + 12MP + 10MP, 12MP
OS Android 14, OneUI

फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS, 10MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

फोन पर आने वाले SMS सही हैं या फर्जी? TRAI के ट्रिक से चुटकियों में लगाएं पता, फ्रॉड से बचे रहेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक