Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S23 Ultra को मारिए गोली, 39 हजार में मिल रहा 200MP कैमरे वाला Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S23 Ultra को मारिए गोली, 39 हजार में मिल रहा 200MP कैमरे वाला Galaxy S24 Ultra

Written By: Gaurav Tiwari Published : Apr 13, 2025 04:06 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 04:06 pm IST

200MP कैमरे वाले Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को हैवी डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। अमेजन ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। सैमसंग ने इस फोन के रियर में 4 बड़े कैमरे दिए हैं जिसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का मिलता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra, Samsung Galaxy S24 Ultra, Samsung Galaxy S24 Ultra Price, Samsung Galaxy S- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका।

अगर आप डिस्काउंट ऑफर देखकर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा रुक जाइए। Galaxy S23 Ultra 5G एक प्रीमियम फोन जरूर है लेकिन इस समय इसे खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि यह स्मार्टफोन अब पुराना हो चुका है और इससे कम कीमत में आपको लेटेस्ट Samsung Galaxy S24 Ultra 5G मिल रहा है। 

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को कंपनी ने 2024 में ही लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको Galaxy S23 Ultra 5G की तुलना में कहीं अधिक एडवांस्ड फीचर्स मिल जाते हैं। अगर आप स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको सेगमेंट में टॉप नॉच परफॉर्मेंस मिले तो आप Galaxy S24 Ultra 5G को खरीद सकते हैं।

Amazon लेकर आया धमाकेदार ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर्स में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी कुछ दिन पहले तक इस फोन पर 22,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ नए एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर आप इस डेढ़ लाख की कीमत वाले फोन को 40 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की धड़ाम हुई कीमत

सैमसंग ने अमेजन में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को 1,34,999 रुपये में लिस्ट किया है। अभी इस स्मार्टफोन में 32% का हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद इसकी कीमत वेबसाइट पर 91,729 रुपये रह गई है। बता दें कि अमेजन ग्राहकों को इस पर 4500 रुपये से ज्यादा का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। अगर आप इस ऑफर को लेते हैं तो और भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

अब बात करतें हैं अमेजन के लेटेस्ट एक्सचेंज ऑफर की। Amazon अब ग्राहकों को इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर 52,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं और ऑफर की पूरी वैल्यू पा जाते हैं तो Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को सिर्फ 39,529 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अमेजन पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर ही एक्सचेंज वैल्यू देगा।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। इसके बैक में ग्लास पैनल मिलता है।
  2. इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED पैनल दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  3. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Armor दिया गया है।
  4. हाई परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  5. स्मार्टफोन में सैमसंग ने 12GB तक की बड़ी रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें 200+10+50+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।
  8. Samsung Galaxy S24 Ultra को पॉवर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- 1.5 टन AC में गैस लीक होने पर कितनी गैस भरी जाती है? जानें कितना आता है खर्च?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement