1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग गैलेक्सी S25+ फोन पर 28,000 रुपये की बंपर छूट, यहां खरीदने से कर पाएंगे धमाकेदार सेविंग

सैमसंग गैलेक्सी S25+ फोन पर 28,000 रुपये की बंपर छूट, यहां खरीदने से कर पाएंगे धमाकेदार सेविंग

 Published : Feb 03, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 05:16 pm IST

फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के डिवाइसेज पर जो सेल चल रही है उसके तहत सैमसंग गैलेक्सी के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है।

Samsung Galaxy S25+- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S25+ Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy Sale: सैमसंग के फोन के दीवानों की संख्या देश में बहुत है और इसके लेटेस्ट फोन आने के बाद भी इसके पिछले वेरिएंट्स के लिए क्रेज बना रहता है। इसी को देखते हुए फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के डिवाइसेज पर जो सेल चल रही है वो आपके बेहद काम आ सकती है और आप पसंदीदा सैमसंग फोन को सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स ब्रांड सैमसंग ने फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी डेज की घोषणा की है और इसके तहत सैमसंग गैलेक्सी के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा सैमसंग लैपटॉप, टैबलेट और वियरेबल्स पर भी अभूतपूर्व डिस्काउंट मिल रहे हैं। ये सेल 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगी और इसमें कस्टमर्स को एक्सक्लूसिव सैमसंग केयर+बेनेफिट मिलेंगे और बेहतरीन सरप्राइज रिवार्ड्स भी मिलने रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S25+ फोन पर 28,000 रुपये की बंपर छूट-कैसे लें इसका फायदा

सैमसंग गैलेक्सी S25+ फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर आपको पूरे 28 हजार रुपये की बचत मिल सकती है। ये फोन सैमसंग के पिछले साल S सीरीज के फोन में फ्लैगशिप फोन है और इसकी कीमत कुल 99,999 रुपये रखी गई थी लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में इसको काफी सस्ता खरीद सकते हैं। इस फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट के लिए आपको फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये का ऑफर मिल रहा है जिससे ये फोन आपको सीधा 25,000 रुपये सस्ता मिल रहा है और इसके बाद अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस या या फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदारी करते हैं तो 3750 रुपये का और कार्ड डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इस तरह कुल 27,750 रुपये सस्ता ये फोन आपको मिल सकता है। 

इसके अलावा अगर आप इस फोन को एक्सचेंज के जरिए खरीदना चाहते हैं तो आपको 59,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है लेकिन ध्यान रखें कि ये वैल्यू आपका पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

फ्लिपकार्ट पर इस सेल के दौरान कस्टमर्स को सैमसंग गैलेक्सी F सीरीज 8,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। गैलेक्सी A सीरीज के लिए 19,999 रुपये का डिस्काउंटेड प्राइस मिलेगा और इसकी फ्लैगशिप S सीरीज के लिए 42999 रुपये की निचली कीमत का फायदा कस्टमर्स को मिल पाएगा। इसके अलावा गैलेक्सी Z फोल्डेबल्स की खरीदारी 99,999 रुपये से शुरू है और इसे खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ अतिरिक्त 10,000 रुपये का कैशबैक चुनिंदा प्रोडेक्ट्स पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें 

गूगल लाएगा नया करामाती फीचर, यूजर्स कर सकेंगे दूसरे चैटबॉट से जेमिनी में चैट इंपोर्ट, जानें क्या है अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक