1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत धड़ाम, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत धड़ाम, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 04, 2026 09:33 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 09:33 pm IST

Samsung Galaxy S25 Plus को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। फोन में बहुत बड़ा प्राइस कट किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Plus, Galaxy S25 Plus Price cut- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग के इस फोन की कीमत में 25% की कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च से पहले पिछले साल लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की गई है। यह फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Plus पर ऑफर

सैमसंग के इस फोन को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 25% का प्राइस कट किया गया है। प्राइस कट के बाद यह फोन 74,994 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 2,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह से सैमसंग का यह फोन 71,494 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.65 इंच के Quad HD+ डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर करती है।

Galaxy S25 Plus के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा 45W तक वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन IP68 रेटेड है।

Samsung Galaxy S25 Plus फीचर्स
डिस्प्ले 6.65 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 12GB, 512GB
बैटरी 4900mAh, 45W
कैमरा 50MP + 10MP + 12MP, 12MP
OS Android 15, OneUI 7

यह भी पढ़ें - Vivo ला रहा iPhone 16 Pro जैसा फोन, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 12GB रैम समेत मिलेंगे ये खास फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक