1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ला रहा iPhone 16 Pro जैसा फोन, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 12GB रैम समेत मिलेंगे ये खास फीचर

Vivo ला रहा iPhone 16 Pro जैसा फोन, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 12GB रैम समेत मिलेंगे ये खास फीचर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 04, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 08:22 pm IST

Vivo V70 Elite को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। वीवो का यह फोन 12GB रैम समेत दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डिजाइन की भी झलक देखने को मिली है।

Vivo V70 Elite- India TV Hindi
वीवो वी70 एलीट 5जी Image Source : VIVO

Vivo V70 सीरीज जल्द भारत में दस्तक देने वाली है। वीवो की इस सीरीज में दो फोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए जाएंगे। ये दोनों फोन हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखे गए हैं। Vivo V70 Elite को फिलहाल Geekbench पर देखा गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स रिवील हुए हैं। साथ ही, इसके डिजाइन का भी पता चला है। इसमें 12GB रैम दिया जा सकता है। यह फोन देखने में iPhone 16 Pro की तरह होगा।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

गीकबेंच पर Vivo V70 Elite को मॉडल नंबर V2548 के साथ लिस्ट किया गया है। टिप्स्टर Anvin (@ZionsAnvin) ने गीकबेंच लिस्टिंग की डिटेल शेयर की है। इसमें 12GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन ने सिंगल कोर में 1973 स्कोर मिला है। वहीं, मल्टीकोर में इस फोन को 4863 का स्कोर मिला है। वीवो की यह सीरीज भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लिस्ट किए गए हैं।

मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Vivo V60 Elite को Passion Red, Sand Beige और Authentic Black कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं, Vivo V70 को Passion Red और Lemon Yellow कलर में पेश किया जा सकता है। Vivo V70 Elite में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 के साथ आएगा।

इस सीरीज के दोनों फोन 6.59 इंच के 1.5K AMOLED डिस्पले के साथ आ सकते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज में 6,500mAh की दमदार बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। वीवो की ये सीरीज IP68 और IP69 रेटेड होगी, जिसकी वजह से ये पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होंगे।

फोन के कैमरे की बात करें तो ये दोनों फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिल सकता है। इस सीरीज को मिड प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। भारत में इस सीरीज को 55,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - मोबाइल की लत बच्चों के लिए हो सकती है जानलेवा, फोन में ऑन कर लें ये सेटिंग्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक