मोबाइल फोन की लत बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मोबाइल फोन की लत की वजह से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। गाजियाबाद में मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम की लत की वजह से तीन बहनों ने बालकनी से कूदकर जान दे दी। वहीं, भोपाल में 14 साल के बच्चे ने मोबाइल फोन की लत की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बच्चों में मोबाइल फोन की लत न लगे इसके लिए Android स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स दिए गए हैं। अगर, आप भी अपने बच्चों में मोबाइल फोन की लत से परेशान हैं तो आपको इन फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए। इन्हें इनेबल करके आप अपने बच्चों में मोबाइल फोन की एडिक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं।
Digital Wellbeing & Parental Control
एंड्रॉइड 9.0 और इससे ऊपर के डिवाइस में गूगल ने Digital Wellbeing फीचर जोड़ा है। इस फीचर को इनेबल करके आप फोन में ऐप के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं। Digital Wellbeing & Parental Control वाले फीचर की वजह से बच्चों में फोन इस्तेमाल करने की आदत को कंट्रोल किया जा सकता है।
- सबसे पहले डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद Digital Wellbeing & Parental Control वाले ऑप्शन में जाएं।
- यहां आपको More पर टैप करके Manage Your Data पर क्लिक करना है।
- डिवाइस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 3 ऐप्स यहां दिखाई देंगे।
- ऐप इस्तेमाल करने की लिमिट को आप यहां से सेट कर सकते हैं।
- इसके लिए Digital Wellbeing & Parental Control वाले ऑप्शन में जाना होगा।
- फिर App Limits पर टैप करना होगा और App Limit PIN सेट करना होगा।
- इसके बाद ऐप की टाइम लिमिट के लिए पिन सेट कर सकते हैं।
- इसके बाद Confirm पर टैप कर दें।
ऐसा करने से बच्चे जिन ऐप्स को सबसे ज्यादा यूज कर रहे हैं या जिनकी उन्हें आदत है उसमें टाइम लिमिट सेट करने के साथ-साथ उन्हें पिन के जरिए लॉक भी कर सकते हैं। बच्चें इसके बाद ऐप को तय लिमिट के लिए ही यूज कर सकते हैं। पैरेंट्स गेमिंग और सोशल मीडिया ऐप्स के लिए ये लिमिट सेट कर सकते हैं।
फोकस मोड करें ऑन
इसके अलावा पैरेंट्स बच्चों के फोन में फोकस मोड को भी ऑन कर सकते हैं। इस मोड के ऑन करने के बाद आपको सेलेक्ट किए गए ऐप्स के नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे और वो फोकस कर पाएंगे।
- इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और Digital Wellbeing & Parental Control पर जाएं।
- यहां आपको जिन-जिन ऐप्स का नोटिफिकेशन नहीं दिखाना है उन्हें यहां चुन लें।
- आप एक टैप में फोकस मोड ऑन और ऑफ कर सकते हैं।
- फोकस मोड के लिए आप ऐप में शेड्यूल फीचर को भी ऑन कर सकते हैं।
- वहीं, ऐप से पूरी तरह ब्रेक लेना है तो Take a Break वाले ऑप्शन को ऑन कर दें।
- ऐसा करने से फोन की आदत पर लगाम लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Apple फिर देने वाला है 'सरप्राइज', iPhone 18 की नई लीक में बड़ा खुलासा