Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple फिर देने वाला है 'सरप्राइज', iPhone 18 की नई लीक में बड़ा खुलासा

Apple फिर देने वाला है 'सरप्राइज', iPhone 18 की नई लीक में बड़ा खुलासा

Apple iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड्स देखने को मिल सकता है। एप्पल की अपकमिंग सीरीज को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें सभी मॉडल के डिजाइन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Feb 04, 2026 05:48 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 05:48 pm IST
iPhone 18 design, iPhone fold- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन 18 का डिजाइन

Apple करोड़ों iPhone यूजर्स को इस साल बड़ा सरप्राइज देने वाला है। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इस साल अपनी iPhone 18 सीरीज में बड़े बदलाव करने वाली है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन हार्डवेयर अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। वहीं, iPhone Air 2 में यूजर्स के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 सीरीज की नई लीक

एक चीनी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपकमिंग iPhone 18 लाइन-अप के डिजाइन के बारे में जानकारी शेयर की है। चीनी टिप्स्टर Fixed Focus Digital (FFD) ने Weibo पर दावा किया है कि आईफोन 18 सीरीज का डिजाइन पिछली iPhone 17 सीरीज की तरह होगी। हालांकि, अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज के डायनैमिक आईलेंड फीचर में बदलाव देखने को मिल सकता है। फेस आईडी कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के अंदर रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें A20 Bionic और A20 Pro Bionic प्रोसेसर मिल सकता है।

पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपनी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज में 2nm प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकता है। यह एप्पल की पहली सीरीज होगी, जो इस तगड़े प्रोसेसर के साथ आएगी। वहीं, सैमसंग भी इस साल लॉन्च होने वाली Galaxy S26 सीरीज में 2nm प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। कुछ लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 सीरीज में टॉप-लेफ्ट पंच-होल डिजाइन वाला सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल इस साल iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ-साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करेगी। iPhone 18 Pro को 6.27 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, प्रो मैक्स वाले मॉडल में 6.86 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। iPhone 18 सीरीज के सभी मॉडल 48MP के मेन कैमरा के साथ आ सकते हैं। वहीं, इनमें 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

पहले फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक

एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। iPhone Fold में एप्पल अब तक का सबसे बड़ी बैटरी इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold के मुकाबले अलग होगा। इसमें पावर बटन के साथ एक एआई बटन दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन के बाईं ओर बैटरी दी जाएगी। वहीं, दाहिनी ओर मदरबोर्ड समेत कंट्रोल्स दिए जा सकते हैं। एप्पल इस फोन के सभी बटन दाहिनी साइड में देने वाला है।

यह भी पढ़ें - हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने 365 दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement