Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोन कल यानी 25 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले साल आए Samsung Galaxy S25 Ultra का अपग्रेड होगा। फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी जैसे फीचर्स की डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह प्रीमियम फोन पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले महंगे प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
दक्षिण कोरियाई प्लेटफॉर्म Chosun के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में 20% तक का इजाफा देखा जा सकता है। इसके टॉप 1TB वाले वेरिएंट की कीमत में 300 डॉलर यानी लगभग 28 हजार रुपये तक इजाफा हो सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra की संभावित कीमत
- 12GB RAM + 256GB - 1,797,000 Won - USD 1250- (लगभग 1.14 लाख रुपये)
- 12GB RAM + 512GB - 2,050,900 Won - USD 1425- (लगभग 1.30 लाख रुपये)
- 16GB RAM + 1TB - 2,545,400 Won - USD 1765- (लगभग 1.60 लाख रुपये)
Samsung Galaxy S26 Ultra के संभावित फीचर्स
सैमसंग का यह प्रीमियम फोन 6.9 इंच के बड़े M14 OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन का डिस्प्ले पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले इन्हांस्ड होगा। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस भी पिछले साल आए मॉडल के मुकाबले बेहतर होगा। कंपनी ने अपने टीजर में AI Phone मेंशन किया है, जो दर्शाता है कि अपकमिंग Galaxy S26 सीरीज के सभी मॉडल एआई फीचर्स से लैस होंगे।
Galaxy S26 Ultra में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, कुछ रीजन में यह फोन Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 60W का वायर्ड और 25W का वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के बैक में चार कैमरे मिल सकते हैं। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरीस्कोप, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें - Anthropic ने DeepSeek समेत चीनी कंपनियों पर लगाए डेटा चोरी के आरोप, मस्क ने कसा तंज, कहा- ना करे पाखंड