Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Anthropic ने DeepSeek समेत चीनी कंपनियों पर लगाए डेटा चोरी के आरोप, मस्क ने कसा तंज, कहा- ना करे पाखंड

Anthropic ने DeepSeek समेत चीनी कंपनियों पर लगाए डेटा चोरी के आरोप, मस्क ने कसा तंज, कहा- ना करे पाखंड

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 24, 2026 06:41 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 06:41 pm IST

Anthropic द्वारा चीनी कंपनियों पर लगाए गए डेटा चोरी के गंभीर आरोप पर एलन मस्क ने चुटकी लेते हुए इसे पाखंड बताया है। मस्क ने X पोस्ट के जरिए एंथ्रोपिक पर डेटा चोरी के आरोप लगाए हैं।

Alon Musk, Anthropic, Deepseek- India TV Hindi
Image Source : PTI एलन मस्क, डीपसीक

AI समिट खत्म हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि एआई को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। Claude चैटबॉट बनाने वाली कंपनी Anthropic ने चीनी कंपनियों DeepSeek, Moonshot और MiniMax पर डेटा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में Tesla CEO एलन मस्क की एंट्री हो गई है। मस्क ने अपने X हैंडल से एंथ्रोपिक के लगाए आरोप पर चुटली की है। मस्क ने एंथ्रोपिक के डेटा चोरी वाले आरोप को पाखंड बताते हुए उन्हीं पर डेटा चोरी के आरोप जड़ दिए।

क्या है Anthropic का आरोप?

एंथ्रोपिक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दावा किया है कि चीनी एआई कंपनियां DeepSeek, Moonshot और MiniMax ने उनके एआई मॉडल Claude के साथ हजारों फर्जी बॉट्स की मदद से बातचीत करके उनके जबाब चुरा लिए। एंथ्रोपिक ने कहा कि चीनी कंपनियों ने 24,000 फर्जी अकाउंट्स बनाए और उनकी मदद से 1.6 करोड़ से ज्यादा बार Claude से सवाल पूछे। यह एक डिस्टिलेशन तकनीक है, जिसकी मदद से चीनी कंपनियों ने अपने AI टूल को समझदार बनाने का काम किया है।

डिस्टिलेशन तकनीक के माध्यम से कम सक्षम एआई को मजबूत एआई के जरिए ट्रेनिंग दी जाती है। एंथ्रोपिक ने चीनी कंपनियों पर आरोप लगाते हुए इसे एक औद्योगिक हमला बताया है, जिसमें विदेशी कंपनियां अमेरिकी एआई के डिफेंस सिस्टम को फेल करके अपनी सेना या जासूसी सिस्टम में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस मामले में एलन मस्क ने एंथ्रोपिक को ही आड़े-हाथों लिया है।

एलन मस्क ने कसा तंज

मस्क ने अपने X पोस्ट में बताया कि Anthropic खुद डेटा चोरी कर रहा है, जिसकी वजह से कंपनी को अरबों डॉलर का हर्जाना भी भरना पड़ा है। मस्क ने एक कम्युनिटी नोट्स के हवाले बताया कि Anthropic ने Claude AI बनाने के लिए चोरी किए गए डेटा का इस्तेमाल किया है और हाल ही में 1.5 बिलियन डॉलर का मुकदमा सेटल किया है।

मस्क ने अपने पोस्ट में बताया कि जो कंपनी खुद डेटा चोरी करती है उसे किसी दूसरी कंपनी पर उंगली उठाने का हक नहीं है। इसके पहले भी एंथ्रोपिक के एआई एजेंट Claude AI पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। कई एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि एंथ्रोपिक ने इंटरनेट के डेटा का इस्तेमाल करके अपने एआई मॉडल को ट्रेन किया है।

यह भी पढ़ें - Meta के एनक्रिप्शन फीचर पर फिर उठे सवाल, कोर्ट फाइलिंग में हुआ बड़ा खुलासा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement