प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग एक बड़ा नाम है। जब फोल्डेबल फोन की बात होती है तो सैमसंग का जिक्र होना लाजमी है। अभी तक आपने सैमसंग के बुक डिजाइन फोल्डेबल फोन और फ्लिप स्मार्टफोन जमकर पॉपुलर है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कंपनी अब तीन बार फोल्ड होने वाले फोन पर फोकस कर रही है और जल्द ही पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर अब लीक्स भी आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी Samsung G Fold नाम से तीन बार फोल्ड होने वाला फोन लॉन्च कर सकती है।
सैमसंग के इस अपकमिंग ट्राई फोल्ड को लेकर लगातार लीक्स आ रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 9.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। सैमसंग के इस पहले ट्राई फोल्ड फोन की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इसमें S-Pen का भी सपोर्ट दिया जाएगा। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
टिप्स्टर ने शेयर की डिटेल्स
आपको बता दें कि सैमसंग के ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से डिटेल्स लीक की गई हैं। टिप्स्टर की तरफ से Samsung G Fold को लेकर कई सारी डिटेल्स चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। Samsung G Fold एक ऐसा फोल्डेबल फोन होगा जो लॉन्च तो स्मार्टफोन कैटेगरी में होगा, लेकिन इसमें अनुभव टैबलेट का मिलेगा। इसकी टक्कर चीन में लॉन्च 10.2 इंच वाले Huawei’s Mate XT के साथ होगा।
जुलाई में हो सकता है लॉन्च
इस स्मार्टफोन के नाम और डिस्प्ले की ही नहीं बल्कि बैटरी से संबंधित कुछ जानकारी भी सामने आई है। लीक्स की मानें तो ट्राई फोल्ड Samsung G Fold में 23W या फिर 24W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अगर इसके लॉन्च की बात करें तो कंपनी इस फोल्डेबल फोन को जुलाई में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश कर सकती है। कंपनी इस अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकी है।
यह भी पढ़ें- iPhone के इन मॉडल्स में नहीं चलेगा WhatsApp, करोड़ों यूजर्स को जल्द लगेगा बड़ा झटका