1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए चली नई चाल, ला रहा सबसे सस्ता 5G फोन

Samsung ने मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए चली नई चाल, ला रहा सबसे सस्ता 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 28, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 04:33 pm IST

Samsung Galaxy A06 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड का यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। इसे हाल ही में GSMA डेटाबेस में देखा गया है।

Samsung Galaxy A06- India TV Hindi
Samsung Galaxy A06 Image Source : SAMSUNG MOBILE

Samsung जल्द अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने घटने मार्केट शेयर के बीच यह बड़ा फैसला लिया है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड से मिल रही चुनौती के बीच सैमसंग ने यह नई चाल चली है। सैमसंग के इस सस्ते फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सैमसंग का यह फोन Samsung Galaxy A0X सीरीज में पेश किया जा सकता है।

GSMA पर डेटाबेस में लिस्ट

सैमसंग अब तक अपने इस सस्ते स्मार्टफोन सीरीज में केवल 4G फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस साल Galaxy A05 और Galaxy A06 फोन पेश किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस हैं। सैमसंग अब इस सीरीज में 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसे Samsung Galaxy A06 5G के नाम से उतारा जा सकता है। यह इस सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को GSMA डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-A066B/DS और SM-A066M/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस फोन के फीचर्स Galaxy A06 4G फोन की तरह हो सकते हैं। फोन के डिजाइन में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सैमसंग केवल इस फोन के प्रोसेसर में बदलाव करने वाला है।

मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

सैमसंग की तरफ से अपने इस सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कंपनी अब बजट सेगमेंट पर पहले के मुकाबले ज्यादा फोकस करने जा रही है। इस फोन के किसी फीचर की डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। Galaxy A06 4G में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके 5G वेरिएंट में भी यही डिस्प्ले दिया जा सकता है।

यह फोन MediaTek/Exynos के 5G प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 4GB/6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। सैमसंग के इस पोन में 50MP का मेन और और एक सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 25W USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें - BSNL के 3G सिम में भी चलेगा सुपरफास्ट 4G इंटरनेट, फोन में तुरंत कर लें ये सेटिंग्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक