1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Sarvam AI: देसी एआई के सामने Gemini और ChatGPT भी भरेंगे पानी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Sarvam AI: देसी एआई के सामने Gemini और ChatGPT भी भरेंगे पानी, जानें कैसे करें डाउनलोड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 20, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 06:43 pm IST

Sarvam AI अब गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस देसी एआई को गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी के टक्कर वाला बताया जा रहा है। यह भारतीय भाषाओं और संस्कृति को सपोर्ट करता है।

Sarvam AI- India TV Hindi
सवर्म एआई Image Source : SARVAM AI/X

भारत का देसी एआई एजेंट Sarvam AI अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे Google Gemini और ChatGPT को टक्कर देने वाला एआई एजेंट कहा जा रहा है। इस एआई टूल को खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस एआई टूल में आपको भारतीय भाषाओं और संस्कृति की झलक मिलती है। सर्वम ने नई दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit में अपने इस एआई मॉडल को लॉन्च किया है।

कहां से करें डाउनलोड?

Sarvam AI को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसकी वेबसाइट के जरिए भी टूल को यूज किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर आप Indus by Sarvam टाइप करके इस एआई टूल को सर्च कर सकते हैं। इसके बाद फोन में इसे इंस्टॉल करें और डाउनलोड कर लें। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करना होगा। इसके बाद ऐप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

Sarvam AI
Image Source : INDIA TV/GOOGLE PLAY SCREENSHOTसर्वम एआई

फिलहाल यह एआई टूल केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही एक्सेसिबल है यानी जिनके पास इसका इन्वाइट है, वो ही इसे यूज कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको वेटिंग नंबर मिलेगा यानी इतने लोगों के बाद आप इस ऐप को यूज कर पाएंगे। वहीं, इसके वेब वर्जन के लिए आपको रजिस्टर करना होगा। नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी Sarvam AI टूल की तारीफ की है।

गूगल जेमिनी और ChatGPT को देगा टक्कर

Sarvam AI टूल का एक्सेस धीरे-धीरे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस एआई टूल के लिए पहले ही 13 हजार से ज्यादा लोग कतार में हैं। इनकी संख्यां तेजी से बढ़ रही है। देसी एआई टूल को ChatGPT और Google Gemini को चुनौती देनै वाला बताया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। एआई टूल के कमर्शियली उपलब्धता के बाद ही इसके रियल वर्ल्ड में यूज को परखा जाएगा।

इसके डेवलपर्स का कहना है कि इस एआई टूल को भारतीय भाषाओं की बारीकियों, मुहावरों और स्थानीय बोलियों के हिसाब से तैयार किया गया है। यह टूल हिन्दी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में पूछे गए सवालों का सटीक जवाब दे सकता है। यही नहीं, Sarvam AI में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी के मुकाबले लो कम्यूटिंग पावर और नतीजे देने वाला बनाया गया है। यह स्लो इंटरनेट में भी काम कर सकता है, जिसे देखते हुए ग्रामीण इलाकों के लोग भी इसे आसानी से यूज कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - 23 फरवरी को मोटोरोला लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला तगड़ा फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक