1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 23 फरवरी को मोटोरोला लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला तगड़ा फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

23 फरवरी को मोटोरोला लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला तगड़ा फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 20, 2026 05:31 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 05:31 pm IST

Motorola Edge 70 Fusion भारत में 23 फरवरी को लॉन्च होगा। मोटोरोला के इस मिड बजट फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फोन में 7000mAh की बैटरी, 12GB रैम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन Image Source : MOTOROLA INDIA

Motorola भारत में अपना एक और तगड़ा फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन Edge सीरीज में लॉन्च होने वाला इस साल का पहला फोन होगा। इसे Motorola Edge 70 Fusion के नाम से पेश किया जाएगा। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने अपने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया है। फोन के कुछ फीचर्स भी फ्लिपकार्ट पर रिवील हुए हैं।

23 फरवरी को होगा लॉन्च

फ्लिपकार्ट ने Motorola Edge 70 Fusion का एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन की लॉन्च डेट 23 फरवरी बताई जा रही है। इस टीजर में फोन के डिजाइन के बारे में भी हिंट मिलता है। फोन के बैक में वीगन लेदर डिजाइन वाला पेनाटोन कर्व शेड मिलेगा। इस फोन को कंपनी तीन कलर ऑप्शन- Blue Surt, Country Air और Silhouette में खरीदा जा सकता है। टीजर के मुताबिक, यह फोन 50MP कैमरे के साथ आएगा। साथ ही, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसकी वजह से फोन वाटरप्रूफ होगा।

टीजर वीडियो के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। इसमें सिलिकन कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन के फ्रंट में कर्व्ड एज वाला डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का कैमरा सेटअप Motorola Edge 70 की तरह ही होगा। फोन में कंपनी मैटलिक फ्रेम दे सकती है, जो इसे ड्यूरेबल बनाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश मिल सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड 5G सर्विस, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Google का बड़ा एक्शन, Play Store से 17.5 लाख फर्जी ऐप्स हुए बैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक