Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro 5G इंडिया में हुए लॉन्च, 14,999 रुपये में मिलेगा बहुत कुछ

Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro 5G इंडिया में हुए लॉन्च, 14,999 रुपये में मिलेगा बहुत कुछ

Written By: Gaurav Tiwari Published : May 28, 2023 07:46 am IST, Updated : May 28, 2023 07:46 am IST

टेक्नो ने अपनी कैमोन सीरीज के स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बजट से लेकर मिड रेंज सेगमेंट में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। प्रीमियम फीचर्स के बाद भी कंपनी ने स्मार्टफोन्स की कीमत को काफी रीजनेबल रखा है।

Smartphones, new smartphones, smartphones under 15000, best camera phones under 15000, tecno camon - India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो टेक्नो के इन स्मार्टफोन में यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

Tecno Camon Smartphones: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno ने भारत में Tecnno Camon 20 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। टेक्नो ने इस सीरीज में Tecno Camon 20, Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी नई सिरीज में सेंसर-शिफ्ट टेक्नोलॉजी , RGBW Pro और पोर्ट्रेट मास्टर जैसे फीचर्स दिए हैं। अगर आप एक प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Tecno Camon 20 सीरीज के मॉडल्स आपके लिए बेस्ट च्वाइस बन सकते हैं। 

टेक्नो कैमोन 20 सीरीज का बेस मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसे बाजार में 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। आप इसे कल यानी 29 मई से खरीद सकेंगे। 

अगर टेक्नो कैमोन 20 प्रो 5G की बात करें तो इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है जबकि 256 GB वाले मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। टेक्नो कैमोन 20 प्रो 5G को आप जून के दूसरे सप्ताह से खरीद पाएंगे। 

Tecno Camon 20 और Tecno Camon 20 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

6.67″ HD+ 120Hz Display

8GB की वर्चुअल रैम
64MP Rear Camera + 32MP Selfie कैमरा
5,000mAh Battery with 33 W Fast charger
MediaTek Helio G85 (Tecno Camon 20)
MediaTek Dimensity 8050 (Tecno Camon 20 Pro 5G)

यह भी पढ़ें- Upcoming Smartphone: लॉन्च होने जा रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, वनप्लस, सैमसंग, रियलमी के फोन्स बढ़ाएंगे धड़कन

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement