1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Telegram और X के बीच हो गई सबसे बड़ी डील, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Telegram और X के बीच हो गई सबसे बड़ी डील, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 29, 2025 02:08 pm IST,  Updated : May 29, 2025 02:08 pm IST

अगर आप चैटिंग के लिए टेलिग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी मौज होने वाला है। अब आपका टेलिग्राम में चैटिंग एक्सपीरियंस बदलने वाला है। टेलिग्राम और xAI का के बीच एक बड़ी डील हुई है जिसका सीधा फायदा करोड़ों यूजर्स को मिलने वाला है।

Telegram, X, Elon Musk X, Telegram and X deal, AI,Telegram, xai grok in telegram- India TV Hindi
टेलिग्राम और एक्स एआई के बीच में हुई बड़ी पार्टनरशिप। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप चैटिंग ऐप टेलिग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। टेलिग्राम और और एलन मस्की की कंपनी के बीच एक बड़ी डील हो गई है। इस डील का सीधा फायदा करोड़ों लोगों को मिलेगा। एलन मस्क की AI कंपनी xAI और टेलिग्राम के बीच यह डील हुई है। इस पार्टनरशिप के बाद टेलिग्राम में X के एआई चैटबॉट Grok को इंटीग्रेट किया जाएगा। अब टेलिग्राम यूजर्स को अब चैटिंग का एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 

xAI और टेलिग्राम के बीच हुई इस साझेदारी की जानकारी टेलिग्राम के फाउंडर पावले ड्यूरोव ने दी। पावेल ड्यूरोव के मुताबिक यह एक्स के साथ यह पार्टनरशिप एक साल के लिए होगी। दोनों कंपनियों के बीच हुई इस पार्टनरशिप से करीब एक अरब से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। 

टेलिग्राम का होगा आर्थिक लाभ

आपको बता दें कि एक्स के साथ हुई डील के बाद अब टेलिग्राम यूजर्स को अलग से Grok को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। यूजर्स डायरेक्ट टेलिग्राम ऐप पर ही Grok चैटबॉट का इस्तेमाल करके चैटिंग का एक नया अनुभव ले सकते हैं। इस साझेदारी के तहत XAI टेलिग्राम को करीब 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग देगा। अगर आप टेलिग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको इसमें बहुत कुछ नया मिलने वाला है। 

xAI और टेलिग्राम के बीच हुई इस पॉर्टनरशिप में एआई चैटबॉट से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा टेलिग्राम को मिलेगा। इस साझेदारी के बाद अब टेलिग्राम यूजर्स चैटिंग के दौरान अपनी जरूरतों को मुताबिक एआई की हेल्प ले पाएंगे। ग्रोक की एंट्री के साथ ही टेलिग्राम में दूसरे कई सारे एआई फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा जो यूजर्स के काम को आसान बनाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि टेलिग्राम यूजर्स को क्या कुछ नया मिलने वाला है।

टेलिग्राम यूजर्स को मिलेंग कई फायदे

  1. टेलिग्राम यूजर्स को अब जल्द ही Smart Text Editing फीचर मिलने वाला है। यूजर्स अब चैटिंग में मैसेज को एडिट कर पाएंगे और उसका टोन बदल पाएंगे।
  2. टेलिग्राम यूजर्स को जल्द ही Chat Summaries करने का भी फीचर मिलने वाला है। इससे लंबी चौड़ी बात को शॉर्ट फॉर्म में समझने में मदद मिलेगी।
  3. टेलिग्राम में जल्द ही Document Summarization का फीचर मिलने वाला है। 
  4. टेलिग्राम में अब Link Insights का फीचर मिलेगा जिससे यूजर्स  बिना किसी लिंक को ओपन किए ही समझ सकेंगे कि उसमें क्या है।
  5. टेलिग्राम यूजर्स को Sticker और Avatar Creation के लिए कई सारे टूल्स मिलेंगे। इसकी मदद से आप खुद के लिए स्टीकर्स  और अवतार क्रिएट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Airtel के 38 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, Free Offer के साथ लॉन्च हुए 3 धांसू रिचार्ज प्लान्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक