1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI Data: दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की बढ़ी संख्या, एयरटेल-जियो को मिला फायदा तो BSNL और Vi के घटे यूजर्स

TRAI Data: दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की बढ़ी संख्या, एयरटेल-जियो को मिला फायदा तो BSNL और Vi के घटे यूजर्स

 Published : Feb 11, 2026 09:49 am IST,  Updated : Feb 11, 2026 09:52 am IST

दिसंबर 2025 का टेलीकॉम डेटा आ गया है जिसके मुताबिक पता चला है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अपने साथ सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं जबकि Vi और BSNL के यूजर्स घटे हैं।

Trai Data- India TV Hindi
ट्राई डेटा Image Source : INDIA TV

TRAI Data of December 2025: दिसंबर 2025 में भारत के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटरों के बीच यह इजाफा एक समान तौर पर नहीं हुआ है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने सबसे अधिक ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं जबकि वोडाफोन आइडिया और सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों में गिरावट जारी रही है।

दिसंबर 2025 में एयरटेल-जियो को मिला फायदा

महीने-दर-महीने के आंकड़ों से पता चला है कि भारती एयरटेल ने इस महीने 54.2 लाख (54,28,314) नए मोबाइल ग्राहक (वायरलेस) जोड़े जबकि रिलायंस जियो को लगभग 29.60 लाख नए मोबाइल ग्राहक (वायरलेस) मिले हैं। दोनों टेलीकॉम ऑपरेटरों ने कई सर्विस सर्किलों में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की है। 

वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के ग्राहकों में गिरावट जारी रही

दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया ने दिसंबर में लगभग 9.4 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए जिससे ग्राहकों की संख्या में गिरावट का उसका रुझान जारी रहा जो हाल के समय में लगातार बना हुआ है। बीएसएनएल ने भी लगभग 2.06 लाख ग्राहकों की गिरावट दर्ज की। हालांकि सरकारी क्षेत्र के ऑपरेटर बीएसएनएल को कुछ सर्किलों में मामूली इजाफा देखने को मिला है लेकिन ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक उसके कुल मोबाइल यूजर बेस में गिरावट जारी रही है।

टेलीकॉम ऑपरेटरों ने 72.3 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े

कुल मिलाकर टेलीकॉम ऑपरेटरों ने दिसंबर में 72.3 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के मुताबिक भारत का कुल टेलीफोन यूजर बेस जिसमें वायरलेस और वायर्ड कनेक्शन दोनों शामिल हैं दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1.306 बिलियन हो गया। यह मासिक बढ़ोतरी 0.66 परसेंट रही। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से वायरलेस सेगमेंट की वजह से हुई  है जिसने नए यूजर्स की बहुलता बनाए रखी। 31 दिसंबर 2025 तक प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर्स की वायरलेस (मोबाइल) बाजार में 92.53 परसेंट हिस्सेदारी थी, जबकि BSNL और MTNL की बाकी 7.47 परसेंट हिस्सेदारी थी। 

रिलायंस जियो की बादशाहत कायम

इसका मतलब है कि रिलायंस जियो की बाजार हिस्सेदारी 39.31 परसेंट है और उसके 489.05 मिलियन वायरलेस ग्राहक हैं।

भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 37.24 परसेंट है और उसके 463.38 मिलियन वायरलेस ग्राहक हैं, जो नवंबर 2025 में 457.96 मिलियन थे।

वोडाफोन आइडिया की बाजार हिस्सेदारी 15.98 परसेंट है और उसके 198.77 मिलियन वायरलेस ग्राहक हैं

BSNL की बाजार हिस्सेदारी 7.46 परसेंट है और उसके 92.76 मिलियन वायरलेस ग्राहक हैं

MTNL की बाजार हिस्सेदारी 0.02 परसेंट है और उसके 0.23 मिलियन वायरलेस ग्राहक हैं।

ये भी पढ़ें

iQOO 15R के फीचर्स की कंपनी ने दे दीं डिटेल्स; डिस्प्ले से लेकर कैमरा, OS और बैटरी तक सब हैं धांसू-किया दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक